Home Life Style अंकिता लोखंडे ने शेयर किया अपने वेट लॉस का राज, एक्ट्रेस के रूटीन की ये है खास बात

अंकिता लोखंडे ने शेयर किया अपने वेट लॉस का राज, एक्ट्रेस के रूटीन की ये है खास बात

0
अंकिता लोखंडे ने शेयर किया अपने वेट लॉस का राज, एक्ट्रेस के रूटीन की ये है खास बात

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 17 शुरू हो गया है। इस शो में जानी-मानी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी एंट्री कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने इस शो में अपने पति विक्की जैन के साथ एंट्री ली है। इस शो में सभी अपनी पसंद और ना पसंद के बारे में बात करते दिखते हैं। इसी बीच लाइव फीड के दौरान अंकिता ने अपनी डायट के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपने बढ़े हुए बेबी फैट को कम किया था। एक्ट्रेस की मानें तो वह इस डायट से 10 किलो वजन कम कर चुकी हैं। जानिए क्या है अंकिता की फिटनेस का राज-

इंटरमिटेंट डाय करती हैं फॉलो

एक्ट्रेस अंकिता इंटरमिटेंट डायट को फॉलो करती हैं। वह सुबह 11 बजे से खाना शुरू करती हैं और शाम 7 बजे तक ही खाती हैं। हालांकि, सुबह उठने के बाद 11 बजे तक वह पानी, ग्रीन टी या फिर नारियल पानी जैसी चीजें लेती हैं।

ऐसा होता है ब्रेकफास्ट और लंच

एक्ट्रेस ने बताया की वह 11 बजे ही अपना ब्रेकफास्ट करती हैं, जिसमें वह पोहा, उपमा जैसी चीजें खाती हैं। इसी के साथ वह डायट में रोटी, सब्जी और एक बड़ी कटोरी दाल खाती हैं। 

शाम को खाती हैं फल

एक्ट्रेस ने बताया की वह शाम के समय में एक बड़ा कटोरा फल खाती हैं। फलों की मात्रा इतनी होती है कि उसे खाकर उनका पेट भर जाता है। इसे खाने के लिए वह 4 से 5 का समय चुनती हैं। 

7 बजे से पहले करती हैं डिनर 

वेट लॉस के लिए आप अच्छा खाएं ये जरूरी है, लेकिन इससे भी ज्यादा जरूरी है कि आप किस समय पर खा रहे हैं। एक्ट्रेस ने बताया की वह अपना डिनर 7 बजे से पहले खा लेती हैं। 

डिनर में पीतीं हैं सूप

सूप सेहत के लिए काफी हेल्दी होता है। हालांकि, ज्यादातर लोग इसे मेनकोर्स खाने से पहले पीते हैं। वहीं अंकिता वेट लॉस करने के लिए डिनर में सूप पीती हैं। वह खूब सारी सब्जियों से बने सूप को पीना पसंद करती हैं। 

सोने का टाइम है फिक्स

वेट लॉस करने की कोशिश करने वाले हर व्यक्ति को अपना टाइम टेबल सेट करना चाहिए। अंकिता के रूटीन में खास ये है कि वह 7 बजे से पहले अपना डिनर कम्पलीट कर लेती हैं और 9-9:30 बजे की बीच सो जाती हैं।

Rakul Preet Fitness: ये है रकुल प्रीत सिंह का फिटनेस मंत्र, परफेक्ट बॉडी के लिए आप भी अपनाएं

[ad_2]

Source link