Thursday, March 13, 2025
Google search engine
HomeWorldअंजू बन गई फातिमा! अपनाया इस्लाम धर्म, कर ली कोर्ट मैरिज, पाकिस्तानी...

अंजू बन गई फातिमा! अपनाया इस्लाम धर्म, कर ली कोर्ट मैरिज, पाकिस्तानी मीडिया का दावा


Image Source : FILE
अंजू ने अपनाया इस्लाम धर्म, कर ली कोर्ट मैरिज! पाकिस्तानी मीडिया का दावा

Pakistan News: सीमा हैदर के भारत आने के मामले के बीच अचानक सनसनीखेज खबर आई कि राजस्थान के अलवर से एक भारतीय महिला अंजू भी पाकिस्तान चली गई है। वह अपने प्रेमी से मिलने गई। अभी तक ये खबर आ रही थी कि वह लीगल वीजा के पाकिस्तान गई है और वापस लौट आएगी। लेकिन इसी बीच इस खबर में एक और बड़ा ‘ट्विस्ट’ आ गया है। ‘एक्सप्रेस न्यूज’ और अन्य पाकिस्तानी मीडिया यह दावा कर रहे हैं कि पाकिस्तान पहुंची भारतीय महिला अंजू ने इस्लाम धर्म अपनाकर कोर्ट मैरिज कर ली है। 

अंजू से बन गई फातिमा

एक नाटकीय मोड़ में, अलवर से पाकिस्तान के ऊपरी दीर तक पहुंची भारतीय महिला अंजू ने इस्लाम धर्म अपना लिया है। यही नहीं, अपने पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्ला से शादी कर ली। अब उसका नाम बदलकर फातिमा कर दिया गया है। इस बात का दावा पाकिस्तानी मीडिया ने किया है।

पहाड़ों पर साथ समय बिताते दिखाई दिए!

अंजू वैध वीजा पर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा सूबे के कबायली जिले ऊपरी दीर में नसरुल्ला से मिलने गई थी। रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि कि नसरुल्ला के साथ उसका निकाह औपचारिक रूप से जिला अदालत अपर दीर ​​में हुआ है। यह घटनाक्रम उन दावों के एक दिन बाद आया है कि उनकी शादी करने की कोई योजना नहीं थी। बताया जा रहा है कि दोनों ने निकाह करके पहाड़ी स्थानों पर दौरा भी किया है, जिसमें वे साथ दिखाई दे रहे हैं। इस जोड़े ने ‘अंजू वेड्स नसरुल्लाह’ शीर्षक से एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें उन्हें क्षेत्र में सुंदर पहाड़ी स्थानों का दौरा करते हुए दिखाया गया है, जब वे हाथ पकड़कर चलते हैं या एक-दूसरे के करीब बैठते हैं।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments