Home National अंडमान निकोबार के 21 द्वीपों को मिला परमवीर चक्र विजेताओं का नाम

अंडमान निकोबार के 21 द्वीपों को मिला परमवीर चक्र विजेताओं का नाम

0
अंडमान निकोबार के 21 द्वीपों को मिला परमवीर चक्र विजेताओं का नाम

[ad_1]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- India TV Hindi

Image Source : PTI (FILE)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती है। आज संसद से अंडमान तक नेताजी के पराक्रम का सम्मान हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 द्वीपों का नामकरण किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अंडमान में ही पहला झंडा फहराया था। ये 21 द्वीप आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। पीएम ने कहा कि हमारे द्वीपों के नामों में गुलामी की छाप थी। स्वराज और शहीद नाम खुद नेताजी ने ही दिए थे। पीएम मोदी ने कहा कि जिस द्वीप पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस रहे थे वहां पर उनके जीवन और योगदानों को समर्पित राष्ट्रीय स्मारक का अनावरण किया गया है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “अंडमान की ये धरती वो धरती है जहां पहली बार तिरंगा फहराया गया था। जहां पहली बार स्वतंत्र भारत की सरकार बनी। आज नेताजी सुभाष बोस की जयंती है। देश इस दिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाता है। वीर सावरकर और देश के लिए लड़ने वाले कई अन्य नायकों को अंडमान की इस भूमि में कैद कर दिया गया था। 4-5 साल पहले जब मैं पोर्ट ब्लेयर गया था, तब मैंने वहां के 3 मुख्य द्वीपों को भारतीय नाम समर्पित किए थे।” पीएम ने कहा कि आज के इस दिन को आजादी के अमृत काल के एक महतपूर्ण अध्याय के रूप में आने वाली पीढ़ियां याद करेंगी। हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए ये द्वीप एक चिरंतर प्रेरणा का स्थल बनेंगे।

 

इस खबर में अपडेट जारी हैं…

 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन



[ad_2]

Source link