Home Life Style अंतिम 6 राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा अधिक मास?

अंतिम 6 राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा अधिक मास?

0
अंतिम 6 राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा अधिक मास?

[ad_1]

Sawan Adhik Maas Grah Gochar : सनातन धर्म में अधिक मास विशेष महत्व रखता है. इस वर्ष पुरुषोत्तम मास में दो ग्रह अपनी चाल से सभी राशि के जातकों को शुभ अशुभ फल प्रदान करने वाले हैं. 7 अगस्त को शुक्र ग्रहराशि परिवर्तन करके कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. वहीं 23 अगस्त को बुध ग्रह कन्या राशि में वक्री होंगे. ग्रह गोचर से कुछ राशियों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. वहीं, कुछ राशियों सावधान रहने की जरूरत है. भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बता रहे है, इन ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से अंतिम 6 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा.

01

तुला राशि – जिन जातकों की राशि तुला है उनके लिए इस अवधि में अनेक परेशानियां आ सकती हैं. तुला राशि के जातकों को इस दौरान सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है इसके अलावा अपनी बोली में मिठास लाना होगा अन्यथा बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं.

02

वृश्चिक राशि – ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की राशि वृश्चिक उनके लिए अधिक मास सकारात्मक परिणाम लेकर आया है. जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं खास कर शोध से जुड़े छात्रों के लिए सफलता का समय माना जा रहा है. इस दौरान दोस्तों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा.

03

धनु राशि – वैदिक ज्योतिष के अनुसार जिन जातकों की राशि धनु है उनके लिए ये समय संयम से काम लेने का है. सेहत से जुड़ी परेशानियां आ सकती हैं. अधिक मास की इस अवधि में आपके मन में कई तरह के नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं.

04

मकर राशि – ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की राशि मकर है उनको अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा. कार्य क्षेत्र में आपकी पदोन्नति के योग बन रहे हैं. आपको इस दौरान अपने माता-पिता का सहयोग मिलेगा साथ ही आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी के योग भी बन रहे हैं.

05

कुंभ राशि – ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की राशि कुंभ है उनके लिए अधिक मास आर्थिक समपन्नता लेकर आ रहा है. इसके अलावा आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी. आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं.

06

मीन राशि – वैदिक ज्योतिष के अनुसार जिन जातकों की राशि मीन है उनके लिए अधिक मास का समय मन में प्रसन्नता लेकर आ रहा है. इस अवधि में आपको अपने माता पिता और दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा. अपने जीवन साथी की सेहत का विशेष ध्यान रखें. मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं.

[ad_2]

Source link