[ad_1]
उमेश अवस्थी/औरैया: लिट्टी-चोखा के स्वाद के दीवाने न सिर्फ औरैया बल्कि आसपास के जनपद के लोग भी हैं. अगर दद्दू के स्पेशल बाटी चोखा रेस्टोरेंट में लिट्टी-चोखा मिल जाए तो बात ही क्या है. यहां पर लिट्टी-चोखा, दाल और चटनी सब देसी अंदाज में बनाया जाता है. जबकि लिट्टी-चोखा को शुद्ध देसी घी के साथ परोसा जाता है.
बहरहाल,औरैया के दिवियापुर रोड पर दद्दू का स्पेशल बाटी चोखा रेस्टोरेंट है. इसके अंदर जाते ही आपको ऐसा लगेगा कि आप किसी गांव में पहुंच गए हैं. रेस्टोरेंट के अंदर एक झोपड़ी का आकार दिया गया है, जोकि देखने में बेहद खूबसूरत लगता है. यही वजह है कि लिट्टी-चोखा के साथ ही यहां की खूबसूरती भी लोगों को रेस्टोरेंट में खींच लाती है. जबकि यहां का मेन्यू सूप पर बनाया गया है.
इस तरह तैयार होता है बाटी चोखा
दुकानदार दद्दू ने बताया कि बाटी को सबसे पहले तैयार करने के लिए लकड़ी जलाई जाती हैं. फिर बाटी बनाकर उसमें डाली जाती है. 20 मिनट बाद जब बाटी पक जाती है, तो साफ कर लिया जाता है. वहीं, दाल मटके के अंदर पकाई जाती है. दाल की वजह से इसका स्वाद लाजवाब हो जाता है.
क्या आप भी हैं ड्राई फ्रूट्स के शौकीन? इस मार्केट में बाजार से आधी कीमत में खरीदें काजू-बादाम!
इतनी है लिट्टी-चोखा की कीमत
दद्दू के स्पेशल बाटी चोखा रेस्टोरेंट में ग्राहकों को लिट्टी-चोखा पत्तल पर परोसी जाती है. इसके अलावा कुल्हड़ में पानी दिया जाता है. इस रेस्टोरेंट में नार्मल थाली ( पत्तल प्लेट) का रेट 40 रुपये रखा गया है. जबकि एक बाटी 20 रुपये की होती है. वहीं, ग्राहक मोहित यादव ने बताया कि यहां का खाना शुद्ध तरीके से बनाया जाता है. जबकि स्वाद भी दमदार है. एक अन्य ग्राहक अंकित ने बताया कि इस दुकान गजब का लिट्टी-चोखा मिलता है. जबकि उनको इसी दुकान आलू का पराठा, लस्सी और आलू दम भी बहुत पसंद है.
.
Tags: Auraiya news, Food, Food 18
FIRST PUBLISHED : August 23, 2023, 14:54 IST
[ad_2]
Source link