Home Life Style अक्षय तृतीया पर नहीं खरीद सकते सोना, 5 रुपए में चमक जाएगी किस्मत, धन-धान्य से भरेगा घर

अक्षय तृतीया पर नहीं खरीद सकते सोना, 5 रुपए में चमक जाएगी किस्मत, धन-धान्य से भरेगा घर

0
अक्षय तृतीया पर नहीं खरीद सकते सोना, 5 रुपए में चमक जाएगी किस्मत, धन-धान्य से भरेगा घर

[ad_1]

हाइलाइट्स

सोना के रूप में धन लक्ष्मी को घर लाते हैं.
जौ को सृष्टि का सबसे पहला अन्न माना जाता है.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जौ भगवान विष्णु का प्रतीक है.

इस साल 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी. अक्षय तृतीया के अवसर पर सोना खरीदने की परंपरा है. सोना के रूप में धन लक्ष्मी को घर लाते हैं. इस दिन खरीदा गया सोना अक्षय रहता है, घर आई लक्ष्मी सदैव साथ रहती हैं. हालांकि सभी लोग अक्षय तृतीया के दिन सोना नहीं खरीद सकते हैं क्योंकि यह काफी महंगा है. ऐसे में आप अक्षय तृतीया के दिन 5 रुपए में भी अपनी किस्मत को चमका सकते हैं और माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं. काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट से जानते हैं कि अक्षय तृतीया के दिन सोना के अलावा कैसे पूजा कर सकते हैं या माता लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं.

अक्षय तृतीया 2023 मुहूर्त
वैशाख शुक्ल तृतीया ति​थि का प्रारंभ: 22 अप्रैल, सुबह 07:49 बजे से
वैशाख शुक्ल तृतीया ति​थि का समापन: 23 अप्रैल, सुबह 07:47 बजे पर
पूजा का शुभ मुहूर्त: 22 अप्रैल, सुबह 07:49 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक

यह भी पढ़ें: अक्षय तृतीया पर भूल से भी न करें 8 गलती, माता लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

अक्षय तृतीया पर करें जौ से पूजा
अक्षय तृतीया के दिन आप सोना नहीं खरीद सकते हैं तो 5 रुपए का जौ खरीद लें और उससे पूजा करें. जौ को सृष्टि का सबसे पहला अन्न माना जाता है. जौ को संस्कृत में यव कहते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जौ भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है. यह एक पूर्ण फसल है. कहा जाता है कि ब्रह्म देव ने जब सृष्टि की रचना की तो सबसे पहले जौ की उत्पत्ति हुई. इसे पूजा-पाठ और हवन में भी विशेष स्थान प्राप्त है. नवरात्रि के दिनों में जौ बोने की परंपरा है.

अक्षय तृतीया पर जौ पूजा से प्रसन्न होंगी माता लक्ष्मी
अक्षय तृतीया के अवसर पर आप जब शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी की पूजा करें तो उसमें जौ का उपयोग करें. इससे माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी और आपका घर धन-धान्य से भरा रहेगा. जौ भगवान विष्णु का प्रतीक है. जीवन में धन, संपत्ति, सुख और समृद्धि के लिए माता लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. अक्षय तृतीया के दिन की गई पूजा का पुण्य फल अक्षय रहेगा.

यह भी पढ़ें: अक्षय तृतीया के दिन क्यों खरीदना चाहिए सोना? इन 2 वजहों से माना जाता है शुभ, देखें खरीदारी मुहूर्त

अक्षय तृतीया के दिन पूजा के समय आप श्रीयंत्र और कुबेर यंत्र की भी पूजा करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं. इस दिन माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करना शुभ फलदायी माना जाता है. माता लक्ष्मी के महामंत्र ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमः का जाप करें.

माता लक्ष्मी को अर्पित करें प्रिय वस्तुएं
अक्षय तृतीया को पूजा के समय आप माता लक्ष्मी को उनकी प्रिय वस्तुएं अर्पित करें. पूजा में कमल का फूल या लाल गुलाब का फूल, कमलगट्टा, पीली कौड़ियां, मखाने की खीर, बताशा, दूध से बनी मिठाई चढ़ा सकते हैं.

Tags: Akshaya Tritiya, Dharma Aastha

[ad_2]

Source link