Home National अखिलेश ने कांग्रेस को धो दिया- बेवकूफ बना रहे, पता होता धोखा देंगे तो कमलनाथ-दिग्विजय पर भरोसा नहीं करता

अखिलेश ने कांग्रेस को धो दिया- बेवकूफ बना रहे, पता होता धोखा देंगे तो कमलनाथ-दिग्विजय पर भरोसा नहीं करता

0
अखिलेश ने कांग्रेस को धो दिया- बेवकूफ बना रहे, पता होता धोखा देंगे तो कमलनाथ-दिग्विजय पर भरोसा नहीं करता

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव में भाजपा को मात देने के लिए बने विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया में अभी से दरार दिखने लगी है। एमपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से सपा को सीटें नहीं देने पर दोनों दलों के बीच एक तरह से तलवार खिंच गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव इसे लेकर बेहद नाराज हैं। अखिलेश ने गुरुवार को यहां तक कह दिया कि कांग्रेस ने धोखा दिया है। जैसा व्यवहार कांग्रेस करेगी वैसा ही व्यवहार सपा की तरफ से भी उसे देखने को मिलेगा। अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस के नेता गठबंधन के लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। पहले से पता होता कि धोखा देंगे तो कमलनाथ या दिग्विजय सिंह पर भरोसा नहीं करते। सपा के लोगों को उनके पास बैठक में नहीं भेजता। अखिलेश ने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को बिना नाम लिए चिरकूट तक कह दिया।

सीतापुर पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि कई बार सीएम रहे दिग्विजय सिंह और इस बार सीएम चेहरा कमलनाथ ने रात एक बजे तक सपा के लोगों को बुलाकर बैठक की थी। रातभर सपा के लोगों को जगाया गया था। लेकिन रिजल्ट शून्य आया। ऐसा लगता है कि गठबंधन के लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। मुझे पता होता कि गठबंधन प्रदेश स्तर पर नहीं है तो सपा के लोगों को दिग्विजय सिंह के पास नहीं भेजता। अगर पता होता कि एमपी में गठबंधन नहीं होना है तो कमलनाथ के पास पार्टी के लोगों को नहीं भेजता। अगर पता होता कि कांग्रेस के लोग सपा को धोखा देंगे तो उनकी बातों पर भरोसा नहीं करता। उनका फोन नहीं उठाता। 

अखिलेश ने कहा कि बैठक के बाद मुझे बताया गया कि छह सीटों पर आपके लिए सोचा गया है, उस पर विचार किया गया है। उस पर तय करेंगे। सीट देने का आश्वासन भी दिया गया। लेकिन रिजल्ट आया तो समाजवादी पार्टी शून्य रही। अखिलेश ने कहा कि मेरे सीटिंग एमएलए की जगह आप टिकट दे देंगे औऱ सोचेंगे कि मैं आपके लिए सच बोलूं। जैसा व्यवहार कांग्रेस करेगी वैसा ही हम भी करेंगे।

अखिलेश ने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का बिना नाम लिए कांग्रेस से कहा कि अपने चिरकूट नेताओं से हमारी पार्टी के बारे में न बुलवाएं। अखिलेश ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की कोई हैसियत नहीं है। न तो वह पटना की मीटिंग में थे, न मुंबई की बैठक में थे। इंडिया गठबंधन के बारे में वह क्या जानते हैं। उनकी हैसियत क्या है जो इस तरह की बातें बोल रहे हैं।

कहा कि उनसे पूछिए कि रात एक बजे तक उनके पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हमारे लोगों को बैठाया। कमलनाथ ने क्यों सपा के साथ देर रात तक बैठक की। क्या कमलनाथ उनके मुख्यमंत्री नहीं हैं। अगर वह मुख्यमंत्री हैं तो इस तरह की भाषा नहीं बोलनी चाहिए। अजय राय पर बड़ा हमला बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि यह लोग बीजेपी से मिले हुए हैं।

कानपुर में तेज हुआ वार-पलटवार

दो दिन पहले मंगलवार को अखिलेश यादव और अजय राय दोनों ही कानपुर में थे। यहां पर अखिलेश के वार पर अजय राय ने पलटवार किया था। इसी के बाद बयानबाजी तेज हुई। अब कांग्रेस ने एमपी में सपा को सीट नहीं दी तो रार बढ़ गई है। अखिलेश ने कानपुर में कहा था कि सपा 2024 का चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। यह कांग्रेस को देखना है कि गठबंधन किस स्तर पर है। अगर गठबंधन प्रदेश के स्तर पर नहीं है तो देश के स्तर पर भी नहीं हो सकता है। 

अखिलेश को जवाब देते हुए अजय राय ने कहा था कि सपा अध्यक्ष की शर्तों पर नहीं, कांग्रेस अपने संकल्प पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। हमारी तैयारी उप्र की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की है। सीटों के बंटवारे और गठबंधन पर निर्णय हाईकमान लेगा। अजय राय ने कहा था कि मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। वहां सपा का कोई जनाधार नहीं है। ऐसे में मप्र में सपा के प्रत्याशी उतारना उचित नहीं है। पिछले चुनाव में मप्र में सपा का एक विधायक जीता था, लेकिन वह भी बाद में भाजपा में शामिल हो गया।

[ad_2]

Source link