Home National अखिलेश यादव का डिप्टी सीएम पर तंज, कहा- ‘ब्रजेश पाठक की सेहत खराब, कैसे दिखेगी राज्य की बिगड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था’

अखिलेश यादव का डिप्टी सीएम पर तंज, कहा- ‘ब्रजेश पाठक की सेहत खराब, कैसे दिखेगी राज्य की बिगड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था’

0
अखिलेश यादव का डिप्टी सीएम पर तंज, कहा- ‘ब्रजेश पाठक की सेहत खराब, कैसे दिखेगी राज्य की बिगड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था’

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग संविधान और कानून को नहीं मानते। लोकसभा का उद्घाटन किया और देश की राष्ट्रपति को नहीं बुलाया। उद्घाटन के दिन ही धरना दे रहीं बेटियों को जबरन उठा लिया गया। भाजपा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देती है। क्या ऐसे ही बेटी बचेगी और बेटी आगे बढ़ेगी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने डिप्टी सीएम को बीमार बताया।  

अखिलेश बुधवार को मैनपुरी में आरसीएल ग्रुप के चेयरमैन मनोज यादव के आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरी भाजपा भू-माफिया बन गई है। मैनपुरी ही नहीं बल्कि अयोध्या, बनारस, लखनऊ या फिर किसी और जिले के रजिस्ट्री कार्यालय की रजिस्ट्री चेक करवा ली जाएं। सर्वाधिक रजिस्ट्री भाजपा के लोगों की निकलेगी। जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं, तालाब पर प्लॉटिंग की जा रही है। यूपी में लगातार तीन बार कार्यवाहक डीजीपी बनाए जा रहे हैं। ये डीजीपी कार्यवाहक नहीं है बल्कि राज्य के मुख्यमंत्री कार्यवाहक हैं। बीजेपी पिछड़ों और दलितों का हक छीन रही है। सरकारी नौकरियां खत्म हो रही हैं। बाबा साहेब, लोहिया और देश के अन्य लोगों ने आजादी के लिए कुर्बानियां दी। 2024 में बदलाव होगा और भाजपा का सफाया हो जाएगा। 

छुआछूत से देश को बड़ा नुकसान 

अखिलेश यादव भाजपा का घेराव करते हुए कहा कि स्वार्थ के लिए बीजेपी जनता को गुमराह कर रही है। लोकतंत्र के मंदिर की बात तो करती है, लेकिन सर्वोच्च पद पर बैठने वालों को अपमानित करती है। विपक्ष का भी अपमान किया जाता है। इस देश में छुआछूत से बड़ा नुकसान हुआ। बीजेपी सच नहीं बोलती। उन्होंने कहा कि नीति आयोग के आंकड़े देख लीजिए, शिक्षा खत्म हो गई, भ्रष्टाचार बढ़ गया, स्वास्थ्य चौपट हो गया। बुनियादा ढ़ांचा बिगड़ गया है, महंगाई सातवें आसमान पर है। 

डिप्टी सीएम की सेहत खराब है : अखिलेश यादव 

मुख्यमंत्री ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर हमला बोला और कहा कि उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा है। यही वजह है कि राज्य की बिगड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था को नहीं देख पा रहे हैं। मैनपुरी में पोस्टमार्टम के नाम पर रुपये लिए जा रहे हैं। इससे खराब और क्या बात होगी। लोगों को समय पर इलाज नहीं मिल रहा है। पूरे प्रदेश में एक किमी. गेहूं की खरीद भी नहीं की गई। इस मौके पर आरसीएल ग्रुप के चेयरमैन इं. मनोज यादव, सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, टीपी यादव मामा, राजू गंभीर, सुखवीर सिंह, रामनरायन बाथम, बाला यादव, हरवीर प्रजापति, केपी सिंह, बलवीर सिंह मौजूद रहे। 

[ad_2]

Source link