Home World ‘अगर बड़े देश ही ऐसा करेंगे तो…’, निज्‍जर किलिंग पर बोले कनाडा के PM ट्रूडो

‘अगर बड़े देश ही ऐसा करेंगे तो…’, निज्‍जर किलिंग पर बोले कनाडा के PM ट्रूडो

0
‘अगर बड़े देश ही ऐसा करेंगे तो…’, निज्‍जर किलिंग पर बोले कनाडा के PM ट्रूडो

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत के साथ कूटनीतिक टकराव पर अपनी ताजा टिप्पणी में, कनाडा (Canada) के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) ने कहा है कि ‘अगर बड़े देश बिना किसी परिणाम के अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन कर सकते हैं तो दुनिया सभी के लिए और अधिक खतरनाक’ हो जाएगी. ट्रूडो द्वारा भारतीय एजेंटों पर खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर (Hardeep Singh Nijjar) की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाने के बाद से नई दिल्ली और ओटावा के बीच संबंध तनावपूर्ण हैं. भारत ने आरोपों को “बेतुका” और “प्रेरित” बताया है.

45 वर्षीय निज्जर की जून में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वह प्रतिबंधित खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख और भारत के सर्वाधिक वांछित आतंकवादियों में से एक था. कनाडाई प्रधानमंत्री देशव्यापी स्मार्ट ऊर्जा ग्रिड के शुभारंभ पर मीडिया को संबोधित कर रहे थे. एक सवाल का जवाब देते हुए कि क्या अमेरिका को कनाडा की ओर से भारत के साथ मामला उठाना चाहिए, उन्होंने कहा, ‘शुरू से ही, जब हमें विश्वसनीय आरोपों के बारे में पता चला कि कनाडा की धरती पर भारत सरकार के एजेंट कनाडाई नागरिकों की हत्या में शामिल हैं, हमने भारत से संपर्क किया और उनसे इस मामले की तह तक जाने के लिए हमारे साथ काम करने के लिए कहा था.

हम मामले को बहुत गंभीरता से ले रहे, पीएम ट्रूडो बोले- अमेरिका से भी संपर्क किया
प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि हमने अंतरराष्ट्रीय कानून और लोकतंत्र की संप्रभुता के इन गंभीर उल्लंघनों पर काम करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे अपने दोस्तों और सहयोगियों और अन्य लोगों से भी संपर्क किया. यह ऐसी चीज है जिसे हम बहुत गंभीरता से ले रहे हैं, हम सभी भागीदारों के साथ काम करना जारी रखेंगे क्योंकि कानून प्रवर्तन और जांच एजेंसियां ​​अपना काम करना जारी रखेंगी. जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि कनाडा एक ऐसा देश है जो हमेशा सारे कानून का पालन करता है और यदि बड़े  शक्तिशाली देश (भारत) अगर किसी परिणाम की चिंता बिना करते हुए अंतरराष्‍ट्रीय कानूनों का उल्‍लंघन करेंगे, तो यह दुनिया सभी के लिए और अधिक खतरनाक हो जाएगी.’

'अगर बड़े देश ही ऐसा करेंगे तो...', निज्‍जर किलिंग पर बोले कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो


भारत के आगाह करने के बावजूद कनाडा ने कुछ नहीं किया
भारत लगातार कनाडा से कहता रहा है कि ” कनाडा में रहने वाले खालिस्तान परस्त सिख अलगाववाद को बढ़ावा दे रहे हैं. भारतीय राजनयिकों के खिलाफ हिंसा भड़का रहे हैं, राजनयिक परिसरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. कनाडा में भारतीय समुदाय और उनके पूजा स्थलों को धमकी दे रहे हैं. संगठित अपराध, ड्रग सिंडिकेट और मानव तस्करी के साथ ऐसी ताकतों का गठजोड़ कनाडा के लिए भी चिंता का विषय होना चाहिए. ऐसे खतरों से भारत पिछले कुछ समय से कनाडा को आगाह करता रहा है. हालांकि ये भी माना जाता रहा है कि कनाडा इस दिशा में ज्यादा कुछ कर नहीं रहा.

Tags: Canada, Canada News, India, Justin Trudeau

[ad_2]

Source link