Home Health अगर बेबी का स्किन प्रोडक्ट यूज करते हैं, तो संभल जाएं, हो सकता है नुकसान, जानें क्यों

अगर बेबी का स्किन प्रोडक्ट यूज करते हैं, तो संभल जाएं, हो सकता है नुकसान, जानें क्यों

0
अगर बेबी का स्किन प्रोडक्ट यूज करते हैं, तो संभल जाएं, हो सकता है नुकसान, जानें क्यों

[ad_1]

हाइलाइट्स

बेबी स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इससे फायदे की जगह नुकसान ज्यादा हो सकता है.
बच्चों की स्किन में सीबम, पसीना और मेलेनिन लगभग शून्य होता है जबकि वयस्कों की त्वचा में ये सारी चीजें होती हैं.

Baby skin products side effects on adult:बच्चों की कोमल त्वचा को छूना बेहद अच्छा लगता है. अगर बेबी की स्किन पर कुछ हो जाए तो पैरेंट्स बहुत चिंतित हो जाते हैं और तुरंत स्किन केयर प्रोडक्ट्स ले आते हैं. इतना ही नहीं, बेबी की स्किन में किसी भी तरह की समस्याएं न हो, इसके लिए हमेशा नवजात बच्चों के घरों में बेबी स्किन प्रोडक्ट्स की भरमार होती हैं. ऐसे में कभी-कभार घर के वयस्क भी बेबी स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर लेते हैं जो गलत है. बेबी स्किन प्रोडक्ट्स से बड़ों को साइड इफेक्ट भी हो सकता है. दरअसल, जब बेबी स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल वयस्क करते हैं तो उन्हें कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. डर्मेटोलॉजिस्ट कहते हैं कि यदि आप बेबी स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इससे फायदे की जगह नुकसान ज्यादा हो सकता है. डर्मेटोलॉजिस्ट के मुताबिक जब वयस्क बेबी स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करेंगे तो इससे इंफ्लामेशन, खुजली, रेडनेस, कील-मुंहासे आदि का सामना कर पड़ सकता है. जिन लोगों की स्किन सेसेंटिव होती है, उन्हें ज्यादा नुकसान करता है.

इसे भी पढ़ें-Liver detox: लिवर में भरे जहर को कैसे हटाएं, जानिए क्या कहता है विज्ञान और क्या है तरीका

बच्चों और वयस्कों की स्किन में बुनियादी अंतर
बेबी की स्किन और वयस्कों की स्किन में बहुत अंतर होता है. डॉ वाराइच ने कहा कि बेबी की स्किन में वसा का अभाव होता है. बेबी की स्किन का लेयर अभी बहुत पतला और लगभग पारदर्शी होता है. अभी उनकी स्किन में किसी तरह के बैरिएर भी नहीं होते. इसलिए, उनकी स्किन का मॉइश्चराइजर अधिक तेलीय और चिपचिपा पदार्थों से भरा होता है. दूसरी ओर वयस्कों में त्वचा पर मुंहासे और जमाव हो सकते हैं. इसके अलावा वयस्कों को स्किन में पर्यावरणीय अवरोध, प्रदूषण, सूरज की रोशनी, तनाव और हार्मोन के दुष्प्रभावों का सामना करना पड़ता है जबकि बेबी की स्किन इन सबसे मुक्त रहती है.

इसलिए नहीं करना चाहिए यूज
इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ गुरमिन वाराइच कहते हैं, “अधिकांश बेबी प्रोडक्ट्स वयस्कों पर काम ही नहीं करते.” डॉ गुरवीन वाराइच ने इंस्टाग्राम पर इसका कारण बताते हुए कहा है कि बच्चे और बड़ों की स्किन में संरचनात्मक परिवर्तन होता है. बच्चों की स्किन में सीबम, पसीना और मेलेनिन लगभग शून्य होता है जबकि वयस्कों की त्वचा में ये सारी चीजें होती हैं. यही कारण है कि बेबी के लिए जब स्किन केयर प्रोडक्ट्स बनते हैं तो इसमें इस बात का ख्याल रखा जाता है कि प्रोडक्ट्स सॉफ्ट स्किन को कोई नुकसान न पहुंचाएं. इसमें हार्ड स्किन, सेंसेटिव स्किन और वयस्कों की स्किन पर विचार नहीं किया जाता है. जाहिर है बच्चों और वयस्कों की स्किन में काफी अंतर होता है, इसलिए बेबी स्किन प्रोडक्ट्स का फायदा वयस्कों को नहीं होता है. ऐसी स्थिति में बेबी स्किन प्रोडक्ट्स कैसे वयस्कों की त्वचा पर काम कर सकते हैं. डॉ गुरमिन वाराइच ने कहा कि इन सब कारणों से बेबी स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल वयस्कों को नहीं करना चाहिए. डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ चांदनी जैन गुप्ता कहती हैं कि बेबी स्किन प्रोडक्ट्स का पीएच बैलेंस रहता है. इन प्रोडक्ट्स में तेलीय चीजों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है. अगर इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बड़े करेंगे तो उनमें स्किन को पोर्स बंद हो जाएंगे जो बाद में कई परेशानियों की वजह बनेंगे. उन्होंने कहा कि इन सब कारणों से वयस्कों को बेबी स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करना चााहिए.

Tags: Baby, Health, Health tips, Lifestyle

[ad_2]

Source link