[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Indian Army Agniveer Bharti 2023 : नई अग्निवीर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने से पहले इंडियन आर्मी ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे आवेदन से पहले सुनिश्चित कर लें कि उनका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक है या नहीं। जिन अभ्यर्थियों का मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक नहीं है, वह इसे लिंक करा लें। साथ ही नोटिस में अभ्यर्थियों से यह भी कहा गया है कि अभ्यर्थी अगर संभव हो तो अपना डिजिलॉकर अकाउंट भी बनाकर रखें। इसके अलावा अभ्यर्थी ( Agniveer Recruitment 2023 ) यह भी सुनिश्चित कर लें कि उनका नाम और जन्मतिथि आधार कार्ड में दिए गए नाम और जन्मतिथि की डिटेल्स से पूरी तरह मेल खाती हो। इनका एकसमान होना बेहद जरूरी है। आधार कार्ड में आपके नाम और जन्मतिथि की डिटेल्स बिल्कुल सही दी गई हो।
इस सप्ताह शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया, अब पहले होगी लिखित परीक्षा
सूत्रों के मुताबिक नई आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली के लिए 15 फरवरी के आसपास से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। यानी इसी सप्ताह ऑनलाइन आवेदन फॉर्म निकलने के पूरे आसार हैं। इस बार इंडियन आर्मी ने अग्निपथ योजना के तहत हो रही अग्निवीर भर्ती की चयन प्रक्रिया में बदलाव करने का फैसला लिया है। बदलाव के तहत अब सेना में अग्निवीर बनना चाह रहे युवाओं को पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा (कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) देनी होगी और उसके बाद फिजिकल व मेडिकल टेस्ट होगा। जबकि अभी तक पहले फिजिकल टेस्ट और उसमें सफल अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है। आर्मी ने यह फैसला अग्निवीर भर्ती रैली में उमड़ी युवाओं की भारी भीड़ को देखते हुए लिया है। अप्रैल 2023 में 200 जगहों पर पहली ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी।
नई भर्ती प्रक्रिया के चरण
पहला चरण – ऑनलाइन कॉमन लिखित परीक्षा
दूसरा चरण – फिजिकल टेस्ट व मेडिकल टेस्ट। लिखत परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को ही इसमें बुलाया जाएगा।
तीसरा चरण – मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी।
चौथा चरण – आर्म्स एंड सर्विस का आवंटन होगा।
पांचवां चरण – डॉक्यूमेंटेशन होंगा।
छठा चरण – ट्रेनिंग सेंटर पर रिपोर्टिंग।
आर्मी का कहना है कि इस बदलाव से रैली में अभ्यर्थियों की तादाद कम होगी और वहां की व्यवस्था बेहतर ढंग से हो सकेगी।
इंडियन आर्मी ने बदली अग्निवीर भर्ती की चयन प्रक्रिया
गौरतलब है कि पिछले कुछ माह में देश भर में अग्निवीर भर्ती रैलियों के जरिए सेना में अग्निवीर जनरल ड्यूडी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं 10वीं पास) की भर्ती की गई है।
जानें अग्निवीर भर्ती के बारे में
आपको बता दें कि अग्निपथ योजना के तहत इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में सैनिकों की 4 साल के लिए भर्ती की जा रही है। 4 साल के बाद 75 फीसदी सैनिकों को घर भेज दिया जाएगा। शेष 25 फीसदी अग्निवीरों को स्थायी जवान नियुक्त किया जाएगा।
क्या है योग्यता
– अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) के लिए 45 फीसदी अंकों के साथ में 10वीं पास होना चाहिए। हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक होना जरूरी।
– अग्निवीर तकनीकी के लिए भौतिकी, रसायन, गणित और अंग्रेजी विषयों में 50 फीसदी अंकों के साथ में 12वीं पास जरूरी है।
– अग्निवीर क्लर्क/ स्टोरकीपर पदों के लिए 60% अंकों के साथ 12वीं पास हो। अंग्रेजी, गणित में 50 फीसदी अंक जरूरी।
– अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास – कम से कम 10वीं पास। आवेदक के सभी विषयों में 33 फीसदी अंक होने चाहिए।
– अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं पास – कम से कम 8वीं पास। आवेदक के सभी विषयों में 33 फीसदी अंक होने चाहिए।
– उपरोक्त सभी पदों के लिए आयु सीमा साढ़े 17 साल से 21 साल है।
अग्निवीरों की भर्ती के लिए होने वाले फिजिकल टेस्ट की बात करें कि ग्रुप-1 के तहत साढ़े 5 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। 10 पुल अप्स लगाने होंगे। ग्रुप-2 के तहत 5 मिनट 45 सेकेंड में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। 6 से 9 बार पुल अप्स लगाने होंगे।
[ad_2]
Source link