[ad_1]
धीरज कुमार/किशनगंज. अगर आप स्पाइसी खाने के हैं शौकीन तो आपके लिए तंदूरी आग से सेका हुआ अचारी पनीर टिक्का बेस्ट है. एक बार अगर आप इसको टेस्ट कर लिए तो इसके फेन हो जाएंगे. अचारी पनीर टिक्का दर्जन मसालों से तैयार होता है. दही व आमचूर पाउडर वाली अचारी पनीर टिक्का खाने के लिए किशनगंज के कैल्टेक्स चौराहे स्थित पूल कैफे में हर रोज ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है.
अचारी पनीर टिक्का जिसे बनाने में कई सारे मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. जैसे मसाला-दही, आमचूर पाउडर, ड्राईरोज पत्ता, रेडचिली पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी, नमक, काला नमक, चाट मसाला, सरसों तेल, गरम मसाला, और अंत में इसे तंदूर में रोस्ट कर तैयार किया जाता है. जिसे खाने के लिए ग्राहकों की जबरदस्त भीड़ लगती है, जो कि 240 रुपये प्रति प्लेट मिलता है. हर रोज 100-200 प्लेट आसानी से सेल हो जाता है. वही, इसके साथ-साथ पार्सल की भी सुविधा उपलब्ध है.
तंदूर में रोस्ट कर तैयार होता अचारी पनीर टिक्का
पूल कैफे में शेफ का काम कर रहे प्रेम आलम ने बताया कि यह पनीर की स्पाइसी डिश है. वो बताते हैं कि पनीर टिक्का तो आसानी से हर जगह मिल जाता है, लेकिन अचारी पनीर टिक्का सब जगह आसानी से नहीं मिल पाता है. क्योंकि इसे बनाने का तरीका काफी मुश्किल है. बनाने में थोड़ी मेहनत है, लेकिन जितनी मेहनत है, उतना ही अचारी पनीर टिक्का स्वादिष्ट भी है. लोग उंगली चाट के खा जाते हैं. जो कि किशनगंज के कैल्टेक्स चौक स्थित पूल कैफे में मिलता है. वही, सुबह के 8 बजे से रात के 10 बजे तक उपलब्ध है. वहीं, इसके अलावा पनीर के और भी डिश यहां मिलती है. जैसे पनीर के अन्य आइटम-एस्टप पनीर टिक्का, हरियाली पनीर टिक्का, मलाई पनीर टिक्का. अचारी पनीर टिक्का को सबसे पहले पनीर की पीस में दही की लेप लगाकर आमचूर पाउडर और अन्य सभी मसाले डालकर तंदूरी की मीठी या धीमी आंच पर शेक/रोस्ट कर इसे तैयार किया जाता है और फिर जाकर अचारी पनीर टिक्का गरमा-गरम ग्राहकों को सर्व किया जाता है.
.
Tags: Bihar News, Food, Food 18, Kishanganj, Local18
FIRST PUBLISHED : November 12, 2023, 22:00 IST
[ad_2]
Source link