[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मुंबई में 21.8 किलोमीटर लंबे अटल सेतु (मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक) का उद्घाटन किया था। उद्घाटन के बाद से ही इस पुल को देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ रही है। लोग इस विशाल पुल पर अपनी कार रोक कर सेल्फी लेते देखे जा रहे हैं। यही नहीं, पुल के शुरू होने के बाद से यहां गंदगी फैलना भी शुरू हो गया है।
सोशल मीडिया पर ऐसी कई तस्वीरें और वीडियो देखने को मिल रहे हैं जिनमें लोगों को नियमों की अनदेखी करते हुए और कूड़ा फेंकते देखा जा रहा है। लोग पुल की रेलिंग पर चढ़कर सेल्फी लेते भी देखे गए गए हैं। पब्लिक द्वारा नियमों की अनदेखी से परेशान मुंबई पुलिस ने चेतावनी जारी की है।
मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया पर चेतावनी जारी करते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिनमें लोग नियमों की अनदेखी करते दिख रहे हैं। पुलिस ने अटल सेतु पर वाहनों को रोकने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। पुलिस ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ”हम इस बात से सहमत हैं कि अटल सेतु वाकई में ‘देखने लायक’ है, लेकिन इस पर रुकना और तस्वीरें खींचना भी गैरकानूनी है। अगर आप एमटीएचएल पर रुकेंगे तो आपको एफआईआर का सामना करना पड़ेगा।” मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों की कई तस्वीरों का कोलाज बनाकर लिखा है, ”अटल सेतु, 21.8 किमी लंबा पिकनिक स्पॉट नहीं है।”
कई यूजर्स ने मुंबई पुलिस से नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने और भारी जुर्माना लगाने की मांग की है। ये मांगे ऐसे समय में की गई हैं जब भारत के ऐतिहासिक पुल पर यात्रियों का गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार और गंदगी फैलाते देखा गया है। एक ने लिखा, ”बेहतर होगा कि आप एक्टिंग करना शुरू कर दें… आज एक थ्री व्हीलर इस पुल पर चल रहा था। हमें ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए तकनीक का इस्तेमाल होते नहीं दिख रहा है।” बता दें कि इस पुल पर बाइक और थ्री व्हीलर जैसे वाहनों को ले जाने पर पाबंदी है।
[ad_2]
Source link