Home National अडानी मामले से देश की छवि पर असर? वित्त मंत्री ने दिया जवाब; पढ़ें शनिवार की 5 बड़ी खबरें

अडानी मामले से देश की छवि पर असर? वित्त मंत्री ने दिया जवाब; पढ़ें शनिवार की 5 बड़ी खबरें

0
अडानी मामले से देश की छवि पर असर? वित्त मंत्री ने दिया जवाब; पढ़ें शनिवार की 5 बड़ी खबरें

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को एक बार फिर से गौतम अडानी मामले में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अडानी समूह के 20,000 करोड़ रुपये का एफपीओ वापस लेने से देश की अर्थव्यवस्था की छवि प्रभावित नहीं हुई है। वित्त मंत्री ने बजट के बाद कहा कि पिछले 2 दिनों में ही 8 अरब अमेरिकी डॉलर की विदेशी मुद्रा आई है। वहीं, केंद्र सरकार जल्द ही 38,000 शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है। इसके साथ ही 540 एकलब्य मॉडल स्कूल भी स्थापित किए जाएंगे। लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़िए शनिवार की 5 बड़ी खबरें…

अडानी मामले से देश की छवि पर असर?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को एक बार फिर से गौतम अडानी मामले में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दावा किया कि अडानी समूह के 20,000 करोड़ रुपये का एफपीओ वापस लेने से देश की आर्थिक बुनियाद और अर्थव्यवस्था की छवि प्रभावित नहीं हुई है। वित्त मंत्री ने मुंबई में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पिछले दो दिनों में ही आठ अरब अमेरिकी डॉलर की विदेशी मुद्रा आई है। वित्त मंत्री से जब पूछा गया कि क्या अडानी के एफपीओ को रद्द करने और वर्तमान स्थिति की वजह से वैश्विक बाजार में भारत की स्थिति प्रभावित हुई है? पढ़ें पूरी खबर…

 

दुनियाभर के नेताओं में रहे टॉप पर PM मोदी

पिछले साल की तरह इस साल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के तौर पर चुना गया है। अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म ‘द मॉर्निंग कंसल्ट’ के सर्वे में पीएम मोदी अप्रूवल रेटिंग में दुनिया के 22 देशों के शीर्ष नेताओं को पीछे छोड़ पहले नंबर पर काबिज हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक को भी पीछे छोड़ दिया है। पढ़ें पूरी खबर…

केंद्र सरकार करेगी 38000 शिक्षकों की भर्ती- गृह मंत्री 

केंद्र सरकार जल्द ही 38,000 शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है। इसके साथ ही 540 एकलब्य मॉडल स्कूल भी स्थापित किए जाएंगे। केंद्रीय बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन ने इन बातों का ऐलान किया था, लेकिन शनिवार को झारखंड के देवघर में आयोजित विजय संकल्प रैली में यह बात गृह मंत्री अमित शाह ने फिर दोहराई। उन्होंने कहा कि इस बार के केंद्रीय बजट में 7 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। पढ़ें पूरी खबर…

अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम का हाल?

उत्तर भारत समेत ज्यादातर हिस्सों में मौसम अब बदल रहा है। दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान जैसे राज्यों में अब ठंड लगभग खत्म हो चुकी है और दिन में काफी धूप निकल रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए गुड न्यूज दी है। उसने बताया है कि अगले पांच दिनों तक भारत के ज्यादातर हिस्सों में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है। पढ़ें पूरी खबर…

“दाएं हाथ में पकड़ो कुरान और बाएं में एटम बम”

आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए एक-एक पैसा जुटाना चुनौती बन चुका है। आईएमएफ पाकिस्तान को बेलआउट पैकेज देने के लिए वहां पर बैठक करने पहुंचा हुआ है। इस बीच इकॉनमी बचाने के लिए पाकिस्तान अब कुतर्क पर उतर आया है। तहरीक-ए-लब्बैक में दूसरे नंबर की हैसियत रखने वाले साद हुसैन रिजवी ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को सलाह देते हुए कहा है कि आर्थिक मदद मांगने के लिए दाहिने हाथ में कुरान और बाएं हाथ में एटम बम का सूटकेस लेकर जाएं। पढ़ें पूरी खबर…

[ad_2]

Source link