Tuesday, April 15, 2025
Google search engine
HomeNationalअपने मंत्रियों के जरिए चीन खेल रहा कौन सा खेल, रामलीला के...

अपने मंत्रियों के जरिए चीन खेल रहा कौन सा खेल, रामलीला के मंच से क्या बोले PM मोदी; पढ़ें 5 बड़ी खबरें


ऐप पर पढ़ें

दशहरा के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोगों की भारी भीड़ बुराई पर अच्छाई का पर्व मनाने के लिए विभिन्न रामलीला समारोहों में जमा हुई। चीन ने तीन महीने के भीतर देश की टॉप लीडरशिप में दूसरी बार बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत, ली शांगफू को रक्षा मंत्री और राज्य पार्षद के पद से हटा दिया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने मिर्ची बाबा चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। रणबीर कपूर अपनी फिल्म ‘एनिमल’ की वजह से लाइमलाइट में बने हुए हैं। रश्मिका मंदाना संग उनकी ये फिल्म एक दिसंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच मंगलवार को वर्ल्ड कप 2023 का 23वां मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने हैं। पढ़ें देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें।

रामलीला के मंच पर PM मोदी बोले- भारत का सतर्क रहना बेहद जरूरी

दशहरा के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोगों की भारी भीड़ बुराई पर अच्छाई का पर्व मनाने के लिए विभिन्न रामलीला समारोहों में जमा हुई। पीएम मोदी द्वारका सेक्टर-10 की राम लीला में पहुंचे और रामलीला का मंचन देखा। इस मौके पर पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि यह पर्व अपने संकल्पों को दोहराने का समय है। विजयादशमी का ये पर्व, अन्याय पर न्याय की विजय, अहंकार पर विनम्रता की विजय और आवेश पर धैर्य की विजय का पर्व है। यहां पढ़ें पूरी खबर

विदेश मंत्री के बाद लापता रक्षा मंत्री बर्खास्त, चीन में क्या चल रहा  

चीन ने तीन महीने के भीतर देश की टॉप लीडरशिप में दूसरी बार बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत, ली शांगफू को रक्षा मंत्री और राज्य पार्षद के पद से हटा दिया है। सांसदों (नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थायी समिति) ने पूर्व विदेश मंत्री छिन कांग को भी राज्य पार्षद के पद से हटाने के लिए मतदान किया। यिन हेजुन को अब चीन का विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री और लैन फान को वित्त मंत्री नियुक्त किया गया है। न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि ली शांगफू के बारे में बिना कोई सफाई दिए ही पद हटा दिया गया है। मार्च में कैबिनेट फेरबदल के दौरान रक्षा मंत्री बने शांगफू को 29 अगस्त को भाषण देने के बाद से नहीं देखा गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

मिर्ची बाबा के सहारे MP चुनाव में अखिलेश लगाएंगे तड़का, क्या हैं अटकले

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने मिर्ची बाबा चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। हाल ही में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को मिर्ची बाबा से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की। फोटो शेयर करते हुए अखिलेश ने लिखा,  ‘मप्र के मिर्ची बाबा से एक शिष्टाचार भेंट और उनके मप्र विधानसभा में एक विशेष सीट से चुनाव लड़ने के लिए शुभकामनाएं।’ अखिलेश यादव की इस बधाई के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि मिर्ची बाबा बुदनी में सीएम शिवराज सिंह चौहान के सामने चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

रणबीर बोले-ईशा के डायलॉग्स का मजाक बनाया; ब्रह्मास्त्र 2 पर दिया अपडेट

रणबीर कपूर अपनी फिल्म ‘एनिमल’ की वजह से लाइमलाइट में बने हुए हैं। रश्मिका मंदाना संग उनकी ये फिल्म एक दिसंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यूं तो फिल्म के रिलीज होने में अभी बहुत समय है। लेकिन, रणबीर ने अभी से ही फिल्म को प्रमोट करना शुरू कर दिया है। प्रमोशन के दौरान रणबीर वीडियो कॉल के जरिए अपने फैंस के साथ रूबरू हुए। उन्होंने ‘एनिमल’ के साथ-साथ ‘ब्रह्मास्त्र’ के दूसरे पार्ट पर भी बात की। आइए जानते हैं रणबीर कपूर ने क्या कहा। यहां पढ़ें पूरी खबर

बांग्लादेश की धीमी शुरुआत, साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों का दबदबा जारी

साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच मंगलवार को वर्ल्ड कप 2023 का 23वां मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने हैं। साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश के सामने 383 रन का विशाल लक्ष्य रका है। बांग्लादेश के लिए लिटन दास और तंजी हसन लक्ष्य का पीछा करने आए हैं। साउथ अफ्रीका के लिए क्विंटन डिकॉक ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 140 गेंदों में 15 चौकों और 7 छक्कों के जरिए 174 रन की पारी खेली। हेनरिक क्लासेन ने 49 गेंदों में 90 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके और 8 छक्के ठोके। यहां पढ़ें पूरी खबर



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments