[ad_1]
नई दिल्ली. बॉलीवुड में नोक-झोंक का दौर अक्सर चलता रहता है. फिर वो चाहे किसी अभिनेता-अभिनेत्री के बीच हो या फिर भाई-बहन के बीच. ऐसा ही कुछ हुआ मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के नए शो ‘मूविंग इन विद मलाइका‘ में. इस शो के दौरान जब मलाइका ने बहन अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिस पर वह बरस पड़ीं और दोनों के बीच काफी बहस हुई. नोक-झोंक के बाद मलाइका ने बहन से माफी मांगकर मामले को ठंडा किया. इस लड़ाई के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि अमृता और मलाइका के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है.
बता दें कि मलाइका ने हाल ही में अपने शो पर एक स्टैंडअप कॉमेडी के दौरान बहन अमृता के ओवर साइज कपड़े और काम न करने को लेकर जोक्स क्रैक किया था और उन्हें खूब रोस्ट किया था. मलाइका ने कहा था कि, मेरी बहन घर पर है, वह बेहद फनी है, उसका पति अमीर है और एक मैं यहां स्टैंडअप कॉमेडी कर रही हूं. बहन मलाइका के क्रैक किए गए जोक्स से अमृता इतना ज्यादा हर्ट हो गई कि उन्होंने बेहद खरी-खोटी सुना दी. अमृता ने यह भी कहा कि, तुमने जो जोक्स क्रैक किए उन्हें लेकर तुम थोड़ा और स्वीट हो सकती थी.
शो के अंत में मलाइका ने मांगी माफी
मलाइका अरोड़ा के नए शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ में इस बार के लेटेस्ट एपिसोड में उनकी बहन अमृता, मां और उनका बेटा अरहान खान पहुंचे थे. बातों के दौरान अमृता अचानक बहन मलाइका पर उनके जोक्स को लेकर बरस पड़ीं. इसके बाद मलाइका ने इसे यह कहते हुए टाला कि, स्टैंडअप कॉमेडी ऐसी ही होती है. जिसके जवाब में अमृता ने कहा कि तो क्या स्टैंडअप कॉमेडी के नाम पर आप किसी को भी बस के नीचे फेंक सकते हैं? मैं किसी भी तरह के जोक्स अपने ऊपर ले सकती हूं, मगर ये कुछ ज्यादा ही था. बहस इतना बढ़ा कि आखिरकार मलाइका ने बहन अमृता के गले लगकर माफी मांगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood celebrities, Malaika arora
FIRST PUBLISHED : December 20, 2022, 18:30 IST
[ad_2]
Source link