Home Life Style अब डिजाइनर कपड़े तैयार करेंगी बिहार की महिलाएं, दिल्ली से आई टीम ने दी..

अब डिजाइनर कपड़े तैयार करेंगी बिहार की महिलाएं, दिल्ली से आई टीम ने दी..

0
अब डिजाइनर कपड़े तैयार करेंगी बिहार की महिलाएं, दिल्ली से आई टीम ने दी..

[ad_1]

कुंदन कुमार/गया. बिहार के गया में कई साल से चादर, दरी, बेडशीट, कार्पेट, गमछा आदि का निर्माण किया जा रहा है. बाकायदा यहां पर क्राफ्ट हैंडलूम विलेज रामपुर के नाम से एक गांव भी है, जहां हैंडलूम से इन वस्त्र को बनाया जाता है. यहां बने इन वस्त्र की डिमांड तो है लेकिन डिजाइन में थोड़ी कमी रहने के कारण अपनी पहचान स्थापित नहीं कर सका है. बेहतर और आकर्षक डिजाइन के लिए भारत सरकार के टेक्सटाइल मंत्रालय के द्वारा बोधगया क्षेत्र के 30 महिलाओं को 60 दिन का डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट वर्कशॉप कराई जा रही है, ताकि यहां के बुनकर समाज से जुड़े लोग बेहतर डिजाइन के वस्त्र तैयार करें और देश-दुनिया में यहां का नाम हो.

बोधगया में स्थित बाल ज्योति संस्था के सहयोग से क्षेत्र की महिलाओं को ट्रेनिंग दी जा रही है. ट्रेनिंग में महिलाओं को हथकरघा चलाने से लेकर धागा तैयार करना और कपड़े पर डिजाइन बनाने के बारे में जानकारी दे रहे हैं. यह ट्रेनिंग 30 जनवरी से 30 मार्च तक चलेगी. कहा जा रहा है हथकरघा से नए डिजाइन सीखने के बाद इनके द्वारा तैयार किए जाने वाले वस्त्र की डिमांड भी बढ़ेगी और इनके आय में भी बढ़ोतरी होगी. प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को टेक्सटाइल मंत्रालय के द्वारा दैनिक भत्ते के रूप में 300 रुपये भी दिए जा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- बोल-सुन नहीं सकते थे बच्चे… महिला ने जगाई उम्मीद, आज दुनिया को अपनी कला से कर रहे कायल

दिल्ली से आई टीम दे रही है ट्रेनिंग
महिलाओं को ट्रेनिंग देने के लिए दिल्ली से टीम आई हुई है और महिलाओं को एक-एक कर हर चीज की जानकारी दे रहे हैं. दिल्ली से आए डिजाइनर सौरभ मिश्रा बताते हैं कि महिलाओं को हैंडलूम से तैयार वस्त्र में डिजाइन और कैसे बेहतर बनाया जाए, इस संबंध में जानकारी दे रहे हैं. मार्केट को देखते हुए उस तरह का प्रोडक्ट तैयार करने, कलर कॉम्बिनेशन आदि पर जोर दिया जा रहा है. ताकि ऐसे वस्त्र की डिमांड बढे. इन्होंने बताया कि फिलहाल दरी को कार्पेट के डिजाइन में ले जा रहे हैं और इसके मिक्सर पर ब्लॉक पेंटिंग, स्क्रीन पेंटिंग, वॉल हैंगिंग तैयार की जा रही है.

Tags: Bihar News, Gaya news, Local18

[ad_2]

Source link