Home National ‘अब दिल्ली में सिर्फ काम दिखेगा, बहाने नहीं’, PWD मंत्री परवेश वर्मा का विभागीय अधिकारियों को कड़ा संदेश

‘अब दिल्ली में सिर्फ काम दिखेगा, बहाने नहीं’, PWD मंत्री परवेश वर्मा का विभागीय अधिकारियों को कड़ा संदेश

0
‘अब दिल्ली में सिर्फ काम दिखेगा, बहाने नहीं’, PWD मंत्री परवेश वर्मा का विभागीय अधिकारियों को कड़ा संदेश

[ad_1]

दिल्ली के लोक निर्माण मंत्री परवेश साहिब सिंह वर्मा ने शुक्रवार को PWD अधिकारियों को एक कड़ा संदेश देते हुए विभाग की कार्यशैली में व्यापक बदलाव की घोषणा की. उन्होंने स्पष्ट किया, “अब  दिल्ली में सिर्फ काम दिखेगा, बहाने नहीं चलेंगे. Let us own this city. Let us own this department.”

वर्मा ने राजधानी की सूरत बदलने के लिए 21 दिनों का विशेष स्वच्छता और सुधार अभियान शुरू करने की घोषणा की. इसके अंतर्गत सड़कों, नालों, सार्वजनिक स्थलों और फ्लाईओवर्स के नीचे की जगहों की सफाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि PWD की छवि जनता की नजरों में नकारात्मक हो चुकी है और यह विश्वास फिर से बहाल करना जरूरी है.

मंत्री ने कहा कि विभागीय अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाना होगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि “सरकार चाहे जो हो, आपको अपना काम ईमानदारी से करना होगा. Job Satisfaction तभी मिलेगा जब आपका काम सड़कों पर नजर आए.”

parvesh
parvesh verma (social media)

 

ऊपर से नीचे तक जिम्मेदारी तय

वर्मा ने चेतावनी दी कि अनुशासनहीनता पर अब सिर्फ जूनियर इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, बल्कि जरूरत पड़ी तो चीफ इंजीनियर तक को सस्पेंड किया जाएगा.

फ्लाईओवर्स के नीचे फैली अव्यवस्था पर नाराजगी

मंत्री ने फ्लाईओवर्स के नीचे पसरी गंदगी, अंधेरा और नशाखोरी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह दिल्ली की सुंदरता के साथ अन्याय है और इस पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए.

ठेकेदारों पर भी सख्ती

उन्होंने ठेकेदारों को अनुशासित करने की भी बात कही. “अगर आप जानबूझकर काम में देरी कर रहे हैं, तो आप भी जिम्मेदार हैं,” उन्होंने कहा. हर प्रोजेक्ट की टाइमलाइन तय होगी और उसकी सख्ती से निगरानी की जाएगी.

“यह केवल आदेश नहीं, आत्ममंथन का आह्वान है”

अंत में वर्मा ने सभी अधिकारियों से आह्वान किया कि वे इस बदलाव के नेतृत्वकर्ता बनें. उन्होंने इसे केवल एक सरकारी निर्देश नहीं, बल्कि PWD की साख को दोबारा स्थापित करने का प्रयास बताया.



[ad_2]

Source link