तमाम बॉलीवुड और टीवी सेलेब्रिटीज के बाद अब साउथ कोरियन पॉप बैंड BTS ने भी ‘बेशरम रंग’ सॉन्ग पर डांस किया है। लेकिन क्या वाकई? दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) का यह गाना लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में Bangtan Boys को ‘पठान’ के गाने पर डांस करते देखा जा सकता है। फैंस इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं।
‘बेशरम रंग’ की धुन पर थिरके BTS बॉयज
लेकिन जानकारी के मुताबिक यह एक एडिटेड वीडियो है, जिसे शाहरुख खान और BTS बैंड के चाहने वालों ने एडिट करके बनाया है। वीडियो में BTS बैंड के मेंबर्स को ‘पठान’ की गाने बेशरम रंग की धुन पर थिरकते देखा जा सकता है। वीडियो को qualiteaposts नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है और कई फैंस BTS के डांस को शाहरुख दीपिका के डांस स्टेप्स से बेहतर बता रहे हैं।
फैंस ने कॉमेंट सेक्शन में बांधे तारीफों के पुल
कॉमेंट बॉक्स में एक यूजर ने लिखा, ‘क्या कुछ भी ऐसा है जो ये लड़के नहीं कर सकते हैं?’ एक फैन ने लिखा, ‘मैं यह बात फिर से कह चुका हूं और आज फिर से दोहरा रहा हूं। BTS बीट्स को फॉलो नहीं करते, बीट्स उन्हें फॉलो करती है।’ एक यूजर ने लिखा- इन्होंने तो ऑरिजनल से भी बेहतर कर दिया। वहीं एक शख्स ने लिखा- उन्होंने इसे काफी बेहतर ढंग से किया है। ऐसे ढेरों कॉमेंट इस वीडियो पर आए हैं।