Home Tech & Gadget अमेजन पर धमाकेदार डील! 15 हजार रुपये सस्ते में खरीदें 120W की चार्जिंग वाला 5G फोन

अमेजन पर धमाकेदार डील! 15 हजार रुपये सस्ते में खरीदें 120W की चार्जिंग वाला 5G फोन

0
अमेजन पर धमाकेदार डील! 15 हजार रुपये सस्ते में खरीदें 120W की चार्जिंग वाला 5G फोन

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

iQOO के 5G फोन पर जबर्दस्त डील दी जा रही है। अमेजन इंडिया पर इस फोन के 8जीबी रैम+128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट को आप बेहद सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। फोन की MRP 49,990 रुपये है, लेकिन सेल में यह 39,990 रुपये में आपका हो सकता है। इसके अलावा अगल आपके पास HDFC या SBI का कार्ड है, तो आपको 5 हजार रुपये का फ्लैट इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। एक्सचेंज ऑफर में फोन पर कंपनी 13,400 रुपये तक की छूट भी दे रही है।

iQOO 9 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन

फोन में कंपनी 2376×1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.56 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में दिए गए इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 1200 निट्स का है। फोन को वेरिएंट- 8जीबी+128जीबी और 12जीबी+256जीबी में उपलब्ध है। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888+ 5G दे रही है।

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दिए गए हैं। इनमें 48 मेगापिक्सल के गिंबल प्राइमरी लेंस के अलावा एक 13 मेगापिक्सल का वाइड ऐंगल लेंस और एक 13 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है। 

10 जनवरी को भारत में लॉन्च होंगे नए iQoo स्मार्टफोन

इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस फोन में 4350mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 120W की फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह टेक्नोलॉजी फोन की बैटरी को 6 मिनट में 50% तक चार्ज कर देती है। ओएस की जहां तक बात है, तो फोन ऐंड्रॉयड 12 पर बेस्ड Funtouch OS 12 पर काम करता है।

(Photo: gsmarena)

[ad_2]

Source link