
[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
2019 के चुनाव में स्मृति ईरानी द्वारा अमेठी की जनता से चुनाव जीतने के बाद यहां घर बनाने का वादा पूरा हो जाएगा। गुरुवार की दोपहर 12 बजे गृह प्रवेश का औपचारिक पूजन संपन्न होने के बाद मेदन मवई गांव में स्थिति अपने नए आवास में स्मृति ईरानी का प्रवेश होगा। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत यूपी सरकार के लगभग आधा दर्जन मंत्री हिस्सा लेंगे।
बुधवार को ही सांसद स्मृति ईरानी के नवनिर्मित आवास पर पूजन शुरू हो गया। महाकाल मंदिर उज्जैन के पुजारी आशीष महाराज की अगुवाई में पुजारियों ने आवास प्रांगण में स्थित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके साथ ही गृह प्रवेश का वैदिक रीति रिवाज से पूजा पाठ शुरू हुआ। सभी पूजन कार्यक्रमों के यजमान सपत्नीक सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता रहे। सांसद प्रतिनिधि ने ही मंदिर का पूजन और आवास के पूजन संबंधी वैदिक कर्मकांड संपन्न कराए।
पहले दिन आवास परिसर में बने मंदिर में दुर्गा जी, नर्मदेश्वर महादेव, राम दरबार और हनुमान जी, शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। इसके साथ ही वास्तु पूजन की प्रक्रिया भी शुरू हुई। हवन में भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, अनीश शर्मा, उत्थान संस्थान के सुधांशु शर्मा, महेंद्र पांडे, बालेंद्र, सुधांशु शुक्ला, राजू सिंह ने आहुतियां दी। पुजारी ने बताया कि गुरुवार को सुबह सात बजे से स्मृति ईरानी पूजन शुरू करेंगी। सुबह साढ़े 11 बजे के बाद गृह प्रवेश होगा।
गृह प्रवेश कार्यक्रम के लिए लगभग 20 हजार लोगों की व्यवस्था की गई है। प्रमुख अतिथियों में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, मंत्री दानिश अंसारी, धर्मपाल सिंह, मयंकेश्वर शरण सिंह, गिरीश यादव समेत लगभग आधा दर्जन मंत्रियों के आगमन की सूचना है। तीन जगहों पर पार्किंग बनाई गई है। लोगों के वाहन सुल्तानपुर-रायबरेली राजमार्ग से प्रवेश करेंगे जबकि बाईपास से निकाले जायेंगे। बता दें कि 26 साल बाद अमेठी में किसी सांसद का आवास तैयार हुआ है।
[ad_2]
Source link