Thursday, March 13, 2025
Google search engine
HomeWorldअमेरिका इस साल 10 लाख इंडियंस को वीजा जारी करेगा, अमेरिकी अधिकारी...

अमेरिका इस साल 10 लाख इंडियंस को वीजा जारी करेगा, अमेरिकी अधिकारी ने कही ये बात


Image Source : FILE
अमेरिका इस साल 10 लाख इंडियंस को वीजा जारी करेगा, अमेरिकी अधिकारी ने कही ये बात

वाशिंगटनः अमेरिका और भारत के बीच संबंधों को लेकर अमेरिकी विदेश विभाग ने हाल के समय में कई वक्तव्य दिए हैं। इन बयानों में भारत को अपना अच्छा दोस्त बताया। इन सबके बीच अमेरिका इस साल भारतीयों को 10 लाख से अधिक वीजा जारी करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। बाइडन प्रशासन में दक्षिण एशिया के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बात कही। उन्होंने भरोसा दिया कि बाइडन प्रशासन उन सभी भारतीयों के लिए छात्र वीजा की प्रक्रिया को इस गर्मी में पूरा कर देगा, जिनके विद्यालय सितंबर से शुरू होने हैं। दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने  कहा कि वे कार्य वीजा को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। 

गौरतलब है कि भारत के आईटी पेशेवरों के बीच एच.1बी और एल वीजा की काफी मांग है। एच-1बी वीजा गैर.अप्रवासी वीजा है, जिससे अमेरिकी कंपनियों को खास विशेषज्ञता वाले पेशेवरों में विदेशी कामगारों की भर्ती करने की अनुमति मिलती है। 

प्रौद्योगिकी कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से हर साल हजारों कर्मचारियों को भर्ती करने के लिए इस पर निर्भर रहती हैं। लू ने कहा, ‘हम इस साल दस लाख से अधिक वीजा जारी करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। छात्र वीजा और अप्रवासी वीजा की रिकॉर्ड संख्या के साथ यह हमारे लिए अब तक सर्वाधिक है।‘

उन्होंने कहा कि ऐसे सभी भारतीयों के लिए छात्र वीजा की प्रक्रिया को इस गर्मी में पूरा कर दिया जाएगा, जिनके विद्यालय सितंबर से शुरू होने हैं। भारत में पहली बार वीजा आवेदन करने वालों के लिए प्रतीक्षा अवधि बढ़ रही है। अमेरिका जाने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों के मामले में भारत अब दुनिया में दूसरे स्थान पर है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments