[ad_1]
वॉशिंगटन. भारतीय मूल की अमेरिकी रिपब्लिकन नेता निक्की हेली राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने की योजना बना रही हैं. वह 15 फरवरी तक 2024 के राष्ट्रपति अभियान की शुरुआत की घोषणा कर सकती हैं. अगर ऐसा हुआ तो वह पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती पेश करने वाली पार्टी की पहली नेता होंगी. हेली (51) दो बार दक्षिण कैरोलाइना की गवर्नर रह चुकी हैं और उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत के तौर पर भी सेवाएं दी हैं.
अगर वह इस पद के लिये दावेदारी करती हैं तो हेली अपने पूर्व बॉस (ट्रंप) के खिलाफ मुकाबले में उतरने वाली पहली दावेदार होंगी. ट्रंप वर्तमान में अपनी पार्टी की तरफ से 2024 में राष्ट्रपति पद के नामांकन के लिये दावेदारी करने वाले एकमात्र रिपब्लिकन हैं. ट्रंप (76) ने पिछले साल व्हाइट हाउस के लिये अपनी दावेदारी पेश की थी.
वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, हेली इस हफ्ते जल्द से जल्द अपनी योजनाओं का संकेत देने वाला एक वीडियो जारी कर सकती हैं. ‘द पोस्ट एंड कूरियर’ की खबर के मुताबिक पूर्व गवर्नर के समर्थकों को जल्द ही हेली की 15 फरवरी को होने वाली ‘विशेष घोषणा’ का उल्लेख किए जाने से संबंधित एक निमंत्रण पत्र मिल सकता है. यह कार्यक्रम ‘चार्ल्सटन विजिटर सेंटर’ के ‘द शेड’ में होगा, जिसमें उनके सैकड़ों समर्थकों के जुटने की संभावना है. दक्षिण कैरोलाइना स्थित एक दैनिक ‘द चार्ल्सटन’ ने खबर दी, ’31 जनवरी को हेली के करीबियों से इस बात की पुष्टि हुई कि वह इस दौड़ में शामिल हो रही हैं.’
अमेरिका के रेगिस्तान में शख्स ने बसा दिया नया देश, कर दी आजादी की घोषणा, खुद बन गया राष्ट्रपति!
हेली की पूर्व में कही गई यह बात काफी चर्चित रही थी कि अगर वह (ट्रंप) फिर से चुनाव लड़ेंगे, तो वह उन्हें चुनौती नहीं देना चाहेंगी, लेकिन हाल के दिनों में उनके रुख में बदलाव आया है क्योंकि उन्होंने कहा कि अमेरिका को एक अलग दिशा की ओर देखने की जरूरत है. उन्होंने हाल में ट्वीट किया, ‘यह समय नई पीढ़ी के लिये है.’ अमेरिकी में राष्ट्रपति पद के लिए अगला चुनाव 2024 में होना है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Donald Trump, Nikki Haley, United States
FIRST PUBLISHED : February 02, 2023, 08:09 IST
[ad_2]
Source link