Home World अमेरिका पढ़ाई करने गए थे विवेक मालेक, अब मिसौरी के पहले गैर श्‍वेत कोषाध्‍यक्ष बने

अमेरिका पढ़ाई करने गए थे विवेक मालेक, अब मिसौरी के पहले गैर श्‍वेत कोषाध्‍यक्ष बने

0
अमेरिका पढ़ाई करने गए थे विवेक मालेक, अब मिसौरी के पहले गैर श्‍वेत कोषाध्‍यक्ष बने

[ad_1]

न्‍यूयॉर्क. भारतीय मूल के विवेक मालेक (45) को अमेरिका के मिसौरी राज्य का पहला गैर-श्वेत कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इसकी घोषणा मिसौरी के गवर्नर माइक पार्सन ने बुधवार को एक ट्वीट के जरिए की. उन्‍होंने लिखा है कि मैं मैं विवेक मालेक को मिसौरी का अगला कोषाध्यक्ष नियुक्त कर रहा हूं. विवेक मिसौरी स्टेट ऑडिटर चुने गए स्कॉट फिट्ज़पैट्रिक की जगह लेंगे.

विवेक मालेक 2002 में हरियाणा के रोहतक से मिसौरी के स्टेट यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में अपनी मास्टर डिग्री प्राप्त करने के लिए गए थे. हालांकि बाद में वे बूटेल में ही सैटल हो गए और अब उन्‍हें बड़ी जिम्‍मेदारी मिली है.

अमेरिकी राज्‍य मिसौरी के गवर्नर ने ट्वीट कर यह घोषणा की है. ( फोटो- Twitter)

अमेरिकी राज्‍य मिसौरी के गवर्नर ने ट्वीट कर यह घोषणा की है. ( फोटो- Twitter)

मिसौरी के गवर्नर माइक पार्सन ने कहा है कि विवेक मालेक की कार्यशैली काबिले तारीफ है. वे लोगों की सेवा की जिम्‍मेदारी को समझते हैं और सच्‍ची सार्वजनिक सेवा में भरोसा करते हैं. उन्‍होंने कहा कि अब जनता का धन विवेक के हाथ में है. वह मिसौरी के लोगों की सेवा करेंगे.

[ad_2]

Source link