[ad_1]
देने होंगे 1,22,000 डॉलर
दूसरी ओर अमेरिका की एक अपीलीय अदालत ने मंगलवार को यह फैसला सुनाया कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ मानहानि के मुकदमे में 1,22,000 डॉलर के उनके कानूनी खर्च का भुगतान एडल्ट फिल्मों की एक्ट्रेस स्टॉर्मी डेनियल को करना होगा। ट्रंप के खिलाफ आपराधिक मामले में सुनवाई की अगली तारीख चार दिसंबर तय की गई है, जिसमें ट्रंप को व्यक्तिगत रूप से पेश होना होगा। ट्रंप अमेरिकी के पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं जिन पर आपराधिक आरोप लगाए गए हैं। अदालत में पेशी के दौरान कारोबारी रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के 34 संगीन मामलों में ट्रंप ने खुद को निर्दोष बताया था।
Video: अमेरिका में भारतीय राजदूत को खुलेआम धमकी… खालिस्तानियों की हिम्मत तो देखिए
4 दिसंबर को होगी मामले की सुनवाई
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर की अदालती सुनवाई के दौरान स्टेट सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जुआन एम मर्चेन मामले को खारिज करने की अपेक्षित याचिकाओं पर फैसला लेंगे। इसके मुताबिक, ट्रंप पर लगे आरोपों के बाद अभियोजकों ने कहा कि वह अगले 65 दिनों में पर्याप्त साक्ष्य पेश करने की उम्मीद करते हैं। ट्रंप की टीम के पास याचिका दायर करने के लिए आठ अगस्त तक का समय है और अभियोजन पक्ष 19 सितंबर तक जवाब दाखिल करेगा। न्यायाधीश मर्चेन ने कहा कि वह चार दिसंबर को होने वाली अगली सुनवाई में याचिकाओं पर फैसला सुनाएंगे।
[ad_2]
Source link