Home World अलग स्तर पर होगा युद्ध, पुतिन की अमेरिका को खुली चेतावनी; इजरायल-हमास वॉर के बीच नई जंग की आहट?

अलग स्तर पर होगा युद्ध, पुतिन की अमेरिका को खुली चेतावनी; इजरायल-हमास वॉर के बीच नई जंग की आहट?

0
अलग स्तर पर होगा युद्ध, पुतिन की अमेरिका को खुली चेतावनी; इजरायल-हमास वॉर के बीच नई जंग की आहट?

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Putin Warns US: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को कहा कि अमेरिका को रूस और चीन के खिलाफ युद्ध की तैयारी करने का सुझाव देना बकवास है। हालांकि, साथ ही, उन्होंने अमेरिका को चेतावनी दी कि रूस के खिलाफ कोई भी युद्ध यूक्रेन में संघर्ष से बिल्कुल अलग स्तर पर होगा। अमेरिकी कांग्रेस द्वारा नियुक्त एक द्विदलीय पैनल ने गुरुवार को कहा था कि वॉशिंगटन को अपनी पारंपरिक ताकतों का विस्तार करके, गठबंधनों को मजबूत करके और अपने परमाणु हथियार आधुनिकीकरण कार्यक्रम को बढ़ाकर मॉस्को और बीजिंग के साथ संभावित एक साथ युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए। रूसी राष्ट्रपति ने इसी सुझाव को बकवास करार दिया। अमेरिका के साथ अलग स्तर के युद्ध की चेतावनी देने के चलते सवाल उठ रहे हैं कि इजरायल-हमास जंग के बीच क्या नया वॉर फ्रंट खुल गया है? 

पुतिन, जोकि इस सप्ताह चीन की यात्रा पर जाने वाले हैं, ने कहा कि अमेरिका ने अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन का ऑकस सुरक्षा गठबंधन बनाकर बीजिंग के साथ तनाव बढ़ा दिया है और रूस और चीन कोई सैन्य गठबंधन नहीं बना रहे हैं। पुतिन ने रविवार को एक क्लिप में कहा कि रूस और अमेरिका के बीच युद्ध के विचार सही नहीं थे, लेकिन अगर लोग ऐसे विचारों को सार्वजनिक कर रहे हैं तो वे चिंता का कारण बन सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा, “मुझे नहीं लगता कि ये स्वस्थ लोगों के दिमाग में स्वस्थ विचार हैं, क्योंकि यह कहना कि अमेरिका रूस के साथ युद्ध की तैयारी कर रहा है, ठीक है, हम सभी युद्ध की तैयारी कर रहे हैं क्योंकि हम प्राचीन सिद्धांत का पालन करते हैं।” पुतिन ने हंसते हुए कहा, “लेकिन हम शांति चाहते हैं।” “इसके अलावा, रूस और चीन दोनों के साथ लड़ना बकवास है – मुझे नहीं लगता कि यह गंभीर है। मुझे लगता है कि वे सिर्फ एक-दूसरे को डरा रहे हैं।”

‘अगर अमेरिका युद्ध लड़ना चाहता है तो…’

चीन की उभरती महाशक्ति और दुनिया की सबसे बड़ी परमाणु शक्ति रूस के बीच गहरी होती साझेदारी हाल के वर्षों के सबसे दिलचस्प भूराजनीतिक डेवलपमेंट्स में से एक है। रूस और चीन की इस दोस्ती को पश्चिम चिंता के साथ देख रहा है। अमेरिका चीन को अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी और रूस को अपने सबसे बड़े राष्ट्र खतरे के रूप में बताता है। यूक्रेन युद्ध के बीच तमाम वेस्टर्न कंट्रीज ने रूस पर कड़े प्रतिबंद्ध लगाए हुए हैं। पुतिन ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने रूस के खिलाफ लड़ाई लड़ी तो यह यूक्रेन में युद्ध से बहुत अलग होगा जिसे क्रेमलिन एक विशेष सैन्य अभियान कहता है। पुतिन ने कहा, “और अगर वे रूस के साथ लड़ना चाहते हैं तो यह पूरी तरह से अलग युद्ध होगा। यह कोई विशेष सैन्य अभियान नहीं होगा।” उन्होंने आगे कहा, “अगर हम महान परमाणु शक्तियों के बीच युद्ध के बारे में बात करें, तो यह पूरी तरह से अलग कहानी होगी। मुझे नहीं लगता कि सही दिमाग वाले लोग इस तरह की बात सोच सकते हैं, लेकिन अगर ऐसा विचार उनके मन में आता है तो यह केवल हमें सावधान रहने के लिए प्रेरित कर सकता है।”

[ad_2]

Source link