[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
अलीगढ़ में श्री अग्रवाल युवा संगठन की ओर से सुबह आठ बजे से रसलगंज चौराहा स्थित श्री अग्रसेन चौक पर हवन पूजन, महायज्ञ समारोह, अग्रज्योति पत्रिका का विमोचन आदि के आयोजन के उपरान्त समय लगभग दो बजे श्री अग्रसेन जयन्ती शोभायात्रा अग्रसेन चौक से प्रारम्भ होकर जीटी रोड, मालगोदाम, रेलवे रोड, मीरूमल चौक,पत्थर बाजार गोवर्धन मार्केट से मुडकर रेलवे रोड मीरूमल प्याऊ चौराहा से घूमकर, रेलवे रोड आर्यसमाज रोड होते हुये रामलीला भवन पर पहुंचकर समाप्त होगी।
इस शोभायात्रा के चलते अलीगढ़ में रूट डायवर्जन लागू किया गया है। डायवर्जन से एम्बुलेंस एवं इनके अतिरिक्त अन्य आपातकालीन सेवाओं से सम्बन्धित समस्त प्रकार के वाहन उक्त प्रतिबन्धों से मुक्त रहेगें। पुलिस अधिकारियों ने जनसामान्य से अनुरोध किया है कि उक्त समय पर वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग करे। यातायात नियमों का पालन करें सुरक्षित चले सुरक्षित रहे।
Delhi Meerut RRTS: अब मेरठ साउथ तक रैपिड रेल चलाने की बारी, इन इलाकों में रहेंगे स्टेशन
बाहरी वाहनों के लिए
– बोनेर तिराहा/ओजोन सिटी कट की तरफ से शहर/गॉधीपार्क बस अडडा की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन/रोडवेज बस प्रतिबन्धित रहेंगे। यह वाहन बोनेर तिराहा से डायवर्ट होकर गन्तव्य को जा सकेंगे।
– सारसोल चौराहा की तरफ से गॉधीपार्क बस अडडा/रसलगंज चौराहा की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन/रोडवेज बस प्रतिबन्धित रहेंगे। यह वाहन सारसौल चौराहा से डायवर्ट होकर गन्तव्य को जाएंगे।
– रामघाट रोड/क्वार्सी चौराहा की तरफ से शहर/दुबे पडाव चौराहा की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन/रोडवेज बस प्रतिबन्धित रहेंगे। यह वाहन क्वार्सी चौराहा से डायवर्ट होकर अपने अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
– मथुरा की तरफ से सासनीगेट शहर की तरफ आने वाले समस्त भारी वाहन रोडबेज बसे, सासनीगेट चौराहे की तरफ प्रतिबन्धित रहेंगे। यह वाहन मथुरा रोड मथुरा पुल के नीचे से नयें बाईपास से डायवर्ट होकर अपने-अपने गंतव्य को जा सकेगें।
– आगरा की तरफ से सासनीगेट शहर की तरफ आने वाले समस्त भारी वाहन रोडबेज बसे सासनीगेट चौराहे की तरफ प्रतिबन्धित रहेंगे। यह वाहन आगरा रोड आगरा पुल के नीचे से नयें बाईपास से डायवर्ट होकर अपने-अपने गंतव्य को जा सकेगें।
आंतरिक वाहनों के लिए
– शोभायात्रा प्रारम्भ होने के समय कम्पनीबाग चौराहा से रसलगंज चौराहा की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन (ऑटो, ई-रिक्शा, चार पहिया वाहन) प्रतिबन्धित रहेगे।
– शोभायात्रा प्रारम्भ होने के समय बर्छी बहादुर कठपुला की तरफ से रसलगंज चौराहा की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन (ऑटो, ई-रिक्शा, चार पहिया वाहन) प्रतिबन्धित रहेगे।
– शोभायात्रा प्रारम्भ होने के समय मसूदाबाद चौराहा से रसलगंज चौराहा की तरफ आने वाले वाहन समस्त प्रकार के वाहन (ऑटो, ई-रिक्शा, चार पहिया वाहन) प्रतिबन्धित रहेगे।
– शोभायात्रा का प्रथम भाग कवरकुत्ता तिराहा से मीरूमल चौराहा की तरफ मुड़ने पर मीरूमल चौराहा से कवरकुत्ता तिराहा की तरफ समस्त प्रकार के वाहन(ऑटो, ई-रिक्शा, चार पहिया वाहन) प्रतिबन्धित रहेगे।
– मीरूमल चौराहा पर शोभायात्रा का प्रथम भाग पहुॅचने से 30 मिनट पूर्व बारहद्वारी चौराहा से मीरूमल चौराहा की तरफ समस्त प्रकार के वाहन(ऑटो, ई-रिक्शा, चार पहिया ) प्रतिबन्धित रहेगे।
– शोभायात्रा के मीरूमल पहुॅचने पर अब्दुलकरीम/सब्जीमण्डी चौराहा से मीरूमल चौराहा की तरफ समस्त प्रकार के वाहन(ऑटो, ई-रिक्शा, चार पहिया ) प्रतिबन्धित रहेगे।
– शोभायात्रा का प्रथम भाग आगरा रोड/मामू भॉजा तिराहा पर पहुॅचने पर मदारगेट चौराहा से कम्पनीबाग बस अडडा की तरफ समस्त प्रकार के वाहन(ऑटो, ई-रिक्शा, चार पहिया ) प्रतिबन्धित रहेगे।
[ad_2]
Source link