Home National ‘अल्लाह बहरा है’ वाले बयान को कर्नाटक के पूर्व डिप्टी CM केएस ईश्वरप्पा ने बताया सही, बोले – लोगों की भावनाएं…

‘अल्लाह बहरा है’ वाले बयान को कर्नाटक के पूर्व डिप्टी CM केएस ईश्वरप्पा ने बताया सही, बोले – लोगों की भावनाएं…

0
‘अल्लाह बहरा है’ वाले बयान को कर्नाटक के पूर्व डिप्टी CM केएस ईश्वरप्पा ने बताया सही, बोले – लोगों की भावनाएं…

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

‘अजान’ और ‘अल्लाह’ पर विवादित बयान देने के एक दिन बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम केएस ईश्वरप्पा ने अपने बयान पर सफाई पेश की है। उन्होंने अपने बयान को सही ठहराते हुए कहा कि उनका इरादा किसी धर्म की निंदा करने का नहीं था, बल्कि वह आम जनता की भावनाओं की आवाज उठा रहे थे। जिन्हें लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के कारण असुविधा का सामना करता है। खासकर जब वे परीक्षा दे रहे हों।

रविवार को मंगलुरु के कवूर में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा के दौरान ईश्वरप्पा ने कहा, “मैं जहां भी जाता हूं, यह (अजान) मुझे सिरदर्द देता है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने वाला है, आज नहीं तो यह अजान खत्म हो जाएगी। माननीय पीएम मोदी ने हमें सभी धर्मों का सम्मान करने के लिए कहा है, लेकिन मुझे पूछना चाहिए कि क्या अल्लाह केवल तभी सुन सकते हैं जब आप माइक्रोफोन पर चिल्लाते हैं?”

क्या बोले पूर्व डिप्टी सीएम? 

पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि मुसलमानों की तुलना में हिंदुओं में अधिक भक्ति है, लेकिन वे लाउडस्पीकर का उपयोग नहीं करते हैं। उन्होंने कहा, “मंदिरों में लड़कियां और महिलाएं प्रार्थना और भजन करती हैं। हम धार्मिक हैं, लेकिन हम लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं करते हैं। अगर आपको लाउडस्पीकर से नमाज अदा करनी है, तो इसका मतलब है कि अल्लाह बहरा है।”

 

ईश्वरप्पा ने सोमवार को अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनका इरादा किसी धर्म की निंदा करने का नहीं था, बल्कि वह आम जनता की भावनाओं की आवाज उठा रहे थे। ईश्वरप्पा ने कहा, “परीक्षा चल रही है। जो छात्र परीक्षा दे रहे हैं, वे इस (अज़ान) को सुनकर परेशान हो जाते हैं। मैंने पूछा था कि क्या अल्लाह सुन नहीं सकता है या वह बहरा है, सच है। लेकिन यह किसी धर्म की निंदा नहीं है। अल्लाह सुन सकता है, लेकिन मुस्लिम तीन से चार माइक का इस्तेमाल करते हैं और चिल्लाते हैं।”

[ad_2]

Source link