Home National अविश्वास प्रस्ताव पर बहस का आज आखिरी दिन, पीएम मोदी देंगे चर्चा का जवाब

अविश्वास प्रस्ताव पर बहस का आज आखिरी दिन, पीएम मोदी देंगे चर्चा का जवाब

0
अविश्वास प्रस्ताव पर बहस का आज आखिरी दिन, पीएम मोदी देंगे चर्चा का जवाब

[ad_1]

पीएम मोदी- India TV Hindi

Image Source : पीटीआई
पीएम मोदी

नई दिल्ली : केंद्र की मौजूदा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस का आज आखिरी दिन है। आज शाम 4 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी चर्चा का जवाब देंगे और उसके बाद अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होगी। इससे पहले दो दिन 8 और 9 अगस्त को अविश्वास प्रस्ताव पर बहस हुई। बहस की शुरुआत कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने की थी। कल राहुल गांधी ने मणिपुर के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि मणिपुर को दो हिस्सों में बांट दिया गया है। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में मणिपुर की पूरी तस्वीर साफ तौर पर रखी और कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। 

 

Latest India News

Live updates :No confidence motion parliament live update

Refresh


  • 11:02 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पीएम मोदी ने राजनाथ, प्रह्लाद जोशी और पीयूष गोयल के साथ बैठक की

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में सरकार की रणनीति पर चर्चा के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और अर्जुन राम मेघवाल के साथ बैठक की।