Home National अशोक चव्हाण का आदर्श हाउसिंग घोटाले में गया था CM पद, पिता भी रहे थे मुख्यमंत्री; अब भाजपा के होंगे

अशोक चव्हाण का आदर्श हाउसिंग घोटाले में गया था CM पद, पिता भी रहे थे मुख्यमंत्री; अब भाजपा के होंगे

0
अशोक चव्हाण का आदर्श हाउसिंग घोटाले में गया था CM पद, पिता भी रहे थे मुख्यमंत्री; अब भाजपा के होंगे

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने कांग्रेस के विधायक के तौर पर इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा प्राथमिक सदस्यता भी त्याग दी है। इस तरह कांग्रेस को लोकसभा इलेक्शन से ठीक पहले राज्य में करारा झटका लगा है। अशोक चव्हाण मराठवाड़ा क्षेत्र में पार्टी के प्रमुख नेता रहे हैं। उनके पिता एसबी चव्हाण भी मुख्यमंत्री थे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री के पद पर भी रहे थे। पिता-पुत्र की यह इकलौती जोड़ी है, जिनमें से दोनों राज्य में मुख्यमंत्री बने हैं। अशोक चव्हाण तब मुख्यमंत्री थे, जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी। उस दौरान घोटालों को लेकर माहौल बना तो वह भी चपेट में आए और आदर्श हाउसिंग सोसायटी से जुड़े स्कैम में उनका नाम आया।

उन्हें 1999 के बाद कई बार मंत्री बनने का मौका मिला था। फिर 2008 में वह राज्य के सीएम बन गए थे। हालांकि आदर्श हाउसिंग घोटाले के आरोप में उन्हें 2010 में पद से इस्तीफा देना पड़ा था। उनको कमान भी विलासराव देशमुख के इस्तीफे के बाद मिली थी, जो मुंबई आतंकी हमले के चलते घिर गए थे। आदर्श हाउसिंग सोसायटी साउथ मुंबई के कोलाबा में बनी थी, जिसमें कारगिल के नायकों और शहीदों के परिवारों को फ्लैट दिए जाने थे। आरोप लगे थे कि अशोक चव्हाण ने मुख्यमंत्री रहते हुए 31 मंजिला इस इमारत के फ्लोर स्पेस इंडेक्स में इजाफा कर दिया था।

क्या अब कांग्रेस भी टूटेगी; अशोक चव्हाण के छोड़ने पर हैरान संजय राउत

इसके अलावा एक आरोप यह भी था कि शहीदों के परिवारों के लिए बन रही इस सोसायटी के 40 फीसदी फ्लैट्स को नागरिकों के लिए आवंटित किया गया था। गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में जब महाविकास अघाड़ी की सरकार बनी थी तो उसमें भी अशोक चव्हाण एक मंत्री के तौर पर जुड़े थे। इस बीच अशोक चव्हाण के बाद संजय निरूपम समेत कई और लोगों के भी कांग्रेस छोड़ने की चर्चाएं हैं। कहा जा रहा है कि अशोक चव्हाण को भाजपा की ओर से राज्यसभा भेजा जा सकता है। वहीं संजय निरूपम की ओर से अशोक चव्हाण का बचाव किए जाने से उन्हें लेकर कयास भी तेज हो गए हैं।

संजय निरूपम को लेकर भी कयास, कर रहे अशोक चव्हाण का बचाव

संजय निरूपम ने ट्वीट कर कहा, ‘अशोक चव्हाण यकीनन पार्टी के लिए धरोहर थे। कोई उन्हें जवाबदेही कह रहा है, कोई ED को ज़िम्मेदार ठहरा रहा है,यह सब जल्दबाज़ी में दिया हुआ रिएक्शन है। वे बुनियादी तौर पर महाराष्ट्र के एक नेता की कार्यशैली से बहुत परेशान थे। इसकी जानकारी उन्होंने समय-समय पर शीर्ष नेतृत्व को दिया था। अगर उनकी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाता तो यह नौबत नहीं आती। अशोक चव्हाण साधन-संपन्न है,कुशल संगठक है,ज़मीनी पकड़ रखते हैं और सीरीयस नेता है।’

 

[ad_2]

Source link