Thursday, March 13, 2025
Google search engine
HomeNationalअहमदाबाद देश का सबसे किफायती शहर, पुणे-कोलकाता रह गए पीछे; जानें- दिल्ली,...

अहमदाबाद देश का सबसे किफायती शहर, पुणे-कोलकाता रह गए पीछे; जानें- दिल्ली, मुंबई कहां?


ऐप पर पढ़ें

देश के टॉप आठ शहरों में अहमदाबाद सबसे किफायती शहर बना हुआ है। बुधवार को रियल एस्टेट कंसल्टेंसी नाइट फ्रैंक द्वारा जारी अफोर्डेबिलिटी इंडेक्स के अनुसार अहमदाबाद भारत का सबसे किफायती शहर है। 2023 की पहली छमाही पर आधारित इंडेक्स लोगों  की मकान या अन्य सामान खरीदने की क्षमता बताता है। यह समान मासिक किस्तों और एक परिवार की औसत आय के अनुपात पर आधारित है। 2022 में भी अहमदाबाद सबसे किफायती शहर था।

2023 के पहले छह महीनों में, अहमदाबाद का अनुपात भारत के शीर्ष आठ शहरों में सबसे कम 23 प्रतिशत दर्ज किया गया है। इसके बाद 26 प्रतिशत अनुपात के साथ पुणे और कोलकाता का स्थान रिकॉर्ड किया गया है। यह औसत परिवारों की आय का वह अनुपात है जो ईएमआई भुगतान पर खर्च होता है।

देश की आर्थिक राजधानी कहलाने वाली मुंबई 55 प्रतिशत अनुपात के साथ सबसे कम किफायती यानी सबसे महंगा शहर है। इसके बाद हैदराबाद (31 प्रतिशत) और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (30 प्रतिशत) का स्थान है। आठ शहरों की सूची में मुंबई आठवें पर जबकि, हैदराबाद सातवां, दिल्ली छठा, बेंगलुरु पांचवां, चेन्नई चौथा, पुणे तीसरा और कोलकाता दूसरे स्थान पर है। 

बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने बढ़ती मुद्रास्फीति को काबू में करने के लिए बेंचमार्क रेपो दर में पिछले साल मई से अब तक 250 आधार अंक की बढ़ोतरी की है। नाइट फ्रैंक के अनुसार, इससे शहरों में सामर्थ्य पर औसतन 2.5 प्रतिशत का असर पड़ा है और तब से ईएमआई पर 14.4 प्रतिशत का भार बढ़ गया है। हालाँकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि मांग अपरिवर्तित बनी हुई है और 2023 की पहली छमाही में उच्चतम स्तर पर बनी हुई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments