[ad_1]
Last Updated:
Ahmedabad Air India Plane Crashअहमदाबाद एयर इंडिया विमान क्रैश के बाद एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है. रेलवे दो स्पेशल ट्रेनें चलाएगा.इसमें एक दिल्ली और दूसरी मुंबई से चलेगी.
अलग अलग शहरों से चलाई जा सकती हैं.
हाइलाइट्स
- एयरपोर्ट बंद होने से फ्लाइट बंद
- ट्रेन से लोगों को वापस लाया जाएगा
- शेड्यूल जारी होगा जल्द
Ahmedabad Air India Plane Crash: गुजरात के अहमदबाद के लिए लंदन के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का विमान टेक ऑफ के बाद क्रैश हो गया. इसके बाद यहां के एयरपोर्ट को शाम पांच बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है. इस वजह से किसी भी फ्लाइट का ऑपरेशंस नहीं हो रहा है. इसमें दिल्ली और आसपास आने वाले लोग वहां फंस गए हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे दो स्पेशल ट्रेन अहमदाबाद से चलाई जाएंगी. इनमें एक दिल्ली और दूसरी मुंबई के लिए होगी..
प्लेन क्रैश पर एक नजर
12 जून 2025 को मेसर्स एयर इंडिया B787 विमान VT-ANB (अहमदाबाद से गैटविक के लिए) उड़ान AI-171 का अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हो गया. विमान में 2 पायलट और 10 केबिन क्रू सहित 242 लोग सवार थे. विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे. कैप्टन सुमीत सभरवाल एक LTC हैं, जिन्हें 8200 घंटों का अनुभव है. सह-पायलट के पास 1100 घंटों की उड़ान का अनुभव था. एटीसी के अनुसार, विमान अहमदाबाद से रनवे 23 से 1339 IST (0809 UTC) पर रवाना हुआ. इसने एटीसी को मेडे कॉल किया, लेकिन उसके बाद एटीसी द्वारा की गई कॉल पर विमान द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई.
[ad_2]
Source link