Home Life Style आंखों के नीचे काले घेरों से हैं परेशान, इन नेचुरल तरीकों से कहें डार्क सर्कल्स को हमेशा के लिए बाय बाय

आंखों के नीचे काले घेरों से हैं परेशान, इन नेचुरल तरीकों से कहें डार्क सर्कल्स को हमेशा के लिए बाय बाय

0
आंखों के नीचे काले घेरों से हैं परेशान, इन नेचुरल तरीकों से कहें डार्क सर्कल्स को हमेशा के लिए बाय बाय

[ad_1]

Dark circles- India TV Hindi

Image Source : FREEPIK
Dark circles

कुछ लोगों की आंखों के नीचे अक्सर काले घेरे देखने को मिलने लगते हैं। डार्क सर्कल्स की समस्या से ज़्यादातर महिलाएं परेशान होती हैं। आंखों के नीचे काले घेरे होने के कई कारण होते हैं। वहीं कई ब्यूटी प्रोडक्ट यूज करने के बाद भी डार्क सर्कल्स पूरी तरह रिमूव नहीं होते हैं। नींद पूरी न होने से लेकर स्ट्रेस लेने, पानी कम पीने और शरीर में पोषक तत्वों की कमी के चलते डार्क सर्कल्स देखने को मिलने लगते हैं। ऐसे में कुछ नेचुरल नुस्खों का इस्तेमाल आपके लिए बेस्ट हो सकता है। इनके उपयोग से आप न सिर्फ आंखों के काले घेरे कम कर सकते हैं बल्कि चेहरे को भी सुंदर और बेदाग रख सकते हैं।  

खीरे का करें इस्तेमाल

खीरे से सिर्फ आंखों का काला घेरा ही कम नहीं होता बल्कि यह आपके स्किन को भी चमकाने में बेहद असरदार है।  खीरे को धोकर दो मोटे स्लाइस में काटें और इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। आधे घंटे बाद खीरे की स्लाइस को फ्रिज से निकाल कर आंखों पर लगाएं और 10 मिनट बाद हटा दें। इससे आंखों के नीचे मौजूद काले घेरे कम होने लगेंगे।

सावधान! नारियल तेल स्किन पर लगाना पड़ सकता है भारी, इस्तेमाल करने से जकड़ लेंगी ये परेशानियां

दूध और शहद की मदद लें

दूध और शहद का इस्तेमाल करके भी आप आंखों के डार्क सर्कल्स दूर कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच दूध में आधा चम्मच शहद और नींबू का रस मिला लें। अब इस मिक्सचर को आंखों के आस-पास लगाएं और कुछ समय बाद साफ पानी से फेस वॉश कर लें। इससे आंखों के काले घेरे कम होने लगेंगे।

सफर के दौरान आपको भी आती है उल्टी और चक्कर, तो इन नुस्खों से दूर करें ट्रैवलिंग की यह दिक्कत

आलू का जूस ट्राई करें

आंखों के काले घेरे मिटाने के लिए आलू के रस का इस्तेमाल भी बेस्ट होता है। ऐसे में आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें। अब इसके जूस को निचोड़कर अलग रख लें।फिर इस जूस में कॉटन डिप करके आंखों के आस-पास अप्लाई करें और कुछ समय बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। नियमित रुप से ये नुस्खा अपनाने पर आंखों के डार्क सर्कल्स गायब हो जाएंगे।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

नारियल पानी में नहीं इसकी मलाई में है असली दमखम, इन बीमारियों को जड़ से उखाड़ फेकती है

सुबह खाली पेट लौंग चबाने से दांत दर्द सहित मिलेंगे ये चौंकाने वाले फायदे, सेहत हमेशा रहेगी दुरुस्त

 

 

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Fashion and beauty tips News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन



[ad_2]

Source link