
86 साल की उम्र में सर्जरी से जोखिम
उन्होंने कहा कि फ्रांसिस कुछ हफ्तों के बाद ठीक हो जाएंगे, लेकिन वृद्धावस्था के कारण वह शारीरिक रूप से कमजोर हैं। उन्होंने कहा, ‘उनके जैसे एक वृद्ध व्यक्ति को सर्जरी की प्रक्रिया से गुजरने में जोखिम है लेकिन अगर उन्होंने यह करा ली तो वह ठीक हो जाएंगे।’ उल्लेखनीय है कि जुलाई 2021 में फ्रांसिस को 33 सेंटीमीटर (13) इंच लंबी बड़ी आंत निकलवाने के लिए सर्जरी की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा था।
वह आंत में जलन और उसके संकुचन की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे। फ्रांसिस अपनी कार से सुबह 11 बजे वेटिकन से रवाना हुए और करीब 20 मिनट बाद अस्पताल पहुंच गए। जांच कराने के लिए वह मंगलवार को भी अस्पताल गए थे। मार्च के अंत में भी वह अस्पताल में भर्ती हुए थे, जब उन्होंने श्वासनली में सूजन का उपचार कराया था।