[ad_1]
IIT Guwahati: लगभग हर बच्चों का सपना होता है कि वह IIT से पढ़ाई करें. इसके लिए 12वीं पास करने के बाद JEE Main और JEE Advanced की परीक्षा पास करनी होती है. इसके बाद ही IIT में एडमिशन मिलता है. अगर इन दोनों परीक्षाओं को पास नहीं भी कर पाएं हो तो चिंता करने की कोई बात नहीं है. ऐसे ही एक कोर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां बिना JEE Score के भी एडमिशन मिल सकता है.
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी (IIT Guwahati) के इलेक्ट्रॉनिक्स और आईसीटी एकेडमी ने क्लाउड कंप्यूटिंग और डेवऑप्स में एक प्रोफेशनल्स सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू करने के लिए डिजिटल स्किल ट्रेनिंग देने वाली सिम्पलीलर्न के साथ साझेदारी की है. इसके साथ उनका लक्ष्य भारतीय बाजार में नए जमाने के डिजिटल स्किल की बढ़ती मांग को पूरा करना है. यह कोर्स वास्तविक दुनिया की कैपस्टोन परियोजनाओं के माध्यम से एक व्यापक पाठ्यक्रम और प्रैक्टिकल अनुभव प्रदान करेगा.
IIT Guwahati के इस कोर्स में ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- simplilearn.com/professional-certificate-program-cloud-computing-devops या eict.iitg.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवारों के पास 50 प्रतिशत औसत अंक के साथ ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए. कोर्स की फीस 1,24,999 रुपये (टैक्स सहित) है. पहले ग्रुप के लिए लाइव कक्षाएं 7 अक्टूबर से शुरू होंगी. इससे पहले, 5 सितंबर से कई कक्षाएं शुरू होंगी. छात्रों की संख्या पर कोई सीमा नहीं है.
मिलेगा प्रैक्टिकल नॉलेज
छह महीने के कार्यक्रम में लाइव सेशन, सेल्फ पेस्ड वीडियो, 40 से अधिक परियोजनाओं के साथ प्रैक्टिकल असाइनमेंट, चुनने के लिए तीन इंडस्ट्री ओरिएंटेड कैपस्टोन परियोजनाएं और सैंडबॉक्स्ड क्लाउड लैब होंगे. विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों की मास्टरक्लास के साथ-साथ ई और ICT एकेडमी, IIT Guwahati में तीन दिवसीय कैंपस इमर्शन प्रोग्राम भी होगा. प्रोग्राम के अंत में उम्मीदवारों को एक प्रोग्राम समापन सर्टिफिकेट प्राप्त होगा.
यह कोर्स उम्मीदवारों को AWS क्लाउड फॉर्मेशन, एसक्यूएल, एज़्योर रिसोर्स मैनेजर, AWS एडब्ल्यूएस आईएएम, वर्चुअल मशीन, DNS और अन्य टूल की समझ रखने में सक्षम बनाएगा.
ये भी पढ़ें…
गेट 2024 के लिए इस दिन से आवेदन शुरू, इन PSU में इसके स्कोर से होती हैं भर्तियां
.
Tags: IIT, IIT Guwahati
FIRST PUBLISHED : August 06, 2023, 08:47 IST
[ad_2]
Source link