[ad_1]
Last Updated:
Eyelash Extensions Aftercare: आईलैश एक्सटेंशन से खूबसूरती बढ़ती है, लेकिन इसे सही तरीके से हैंडल करना जरूरी है. 48 घंटे पानी से बचें, तेल-आधारित प्रोडक्ट्स न लगाएं, हल्के हाथों से साफ करें और हेवी मेकअप से बचें…और पढ़ें
बार-बार आईलैश को छूने और खींचने से बचें.
हाइलाइट्स
- आईलैश एक्सटेंशन के बाद 40 से 48 घंटे तक पानी से आंखों को ना धोएं.
- तेल-आधारित प्रोडक्ट्स का उपयोग न करें.
- हल्के हाथों से साफ करें और हेवी मेकअप न लगाएं.
Eyelash Extensions Aftercare: आंखों का मेकअप अगर सही तरीके से किया जाए तो खूबसूरती दोगुनी बढ़ जाती है. आंखों पर आप काजल, आईलाइनर, आईशैडो लगाती होंगी, लेकिन क्या कभी आपने आईलैश एक्सटेंशन ट्राई किया है? जी हां, नेल एक्सटेंशन की तरह ही आप आईलैश एक्सटेंशन भी करा सकती हैं. वैसे, तो मार्केट में नकली आईलैश मिलते हैं, जिसे आप कभी ना कभी पार्टी में जरूर ट्राई करती होंगी, लेकिन आप अपनी आंखों को रियल आईलैश का लुक देना चाहती हैं तो एक बार आईलैश एक्सटेंशन जरूर करा कर देखें. आप आईलैश एक्सटेंशन किसी भी ब्यूटी पार्लर में लगा सकती हैं. लेकिन, इसे लगवाने से पहले इसे किस तरह हैंडल करना, किन बातों का ध्यान रखना है, ये बहुत जरूरी है, ताकि लंबे समय तक लैशेज आंखों पर टिके रहें.
आईलैश एक्सटेंशन केयर टिप्स
– जब आईलैश एक्सटेंशन किया जाता है तो इसका गोंद पूरी तरह से जल्दी सूखता नहीं है. ऐसे में जब आप आईलैश एक्सटेंशन करवाएं तो 40 से 48 घंटों तक आंखों पर पानी न डालें. आंखो पर लगे इस एक्सटेंशन को पानी के संपर्क में लाने से बचें वरना नमी के कारण गोंद प्रभावित होगा और सही तरीके से सूखेगा नहीं. इससे ये कमजोर होकर निकल या टूट भी सकता है.
-तेल लगाने से भी कई बार आईलैशेज एक्सटेंशन को चिपकाने वाला गोंद कमजोर हो जाता है. ऐसे में कभी भी तेल-आधारित क्लिंजर, मेकअप रिमूवर और स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें. इसकी बजाय, वॉटर-बेस्ड या तेल-फ्री ऑप्शन यूज करें.
-आईलैश को भी रेगुलर साफ करना चाहिए ताकि ये गंदे ना दिखें. जब आप इसे साफ करें तो ध्यान से और हल्के हाथों से करें. गंदगी चिपकने से आपकी आंखों में खुजली, इंफेक्शन हो सकता है. लैशेज पर से चिपके हुए गंदगी को हटाने के लिए माइल्ड ऑयल-फ्री लैश क्लिंजर, बेबी शैम्पू का इस्तेमाल करें. इन्हें पानी में मिक्स करके सॉफ्ट से ब्रश से साफ करें और गुनगुने पानी से धो लें. बुहत अधिक रगड़ने से बचें वरना लैश निकल भी सकते हैं.
– वॉटरप्रूफ मस्कारा या फिर आंखों पर लगा हेवी मेकअप को हटाना मुश्किल होता है. यदि आप आंखों को अधिक रगड़ेंगी तो लैशेज पर लगा चिपकने वाला पदार्थ टूट सकता है. वैसे तो जब आपने आईलैश एक्सटेंशन कराया है तो मस्कारा लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है. फिर भी आप चाहती हैं अप्लाई करना तो सिर्फ किनारे लगाएं. आंखों पर हेवी मेकअप करने से बचें वरना इसे साफ करते समय लैश निकल सकते हैं.
– बार-बार आईलैश को छूने और खींचने से बचें. ऐसा करने से लैशेज जल्दी निकल सकते हैं. रात में सोते समय भी ध्यान से करवट बदलें.
अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें
अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ… और पढ़ें
[ad_2]
Source link