Home Sports आखिरी ओवर में इन 2 गलतियों की वजह से दिल्ली को मिली मात, हार में ये खिलाड़ी बने बड़े गुनहगार

आखिरी ओवर में इन 2 गलतियों की वजह से दिल्ली को मिली मात, हार में ये खिलाड़ी बने बड़े गुनहगार

0
आखिरी ओवर में इन 2 गलतियों की वजह से दिल्ली को मिली मात, हार में ये खिलाड़ी बने बड़े गुनहगार

[ad_1]

MI vs DC - India TV Hindi

Image Source : IPLT20.COM
MI vs DC

Mumbai Indians vs Delhi Capitals IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने आखिरी ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को  6 विकेट से हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई को जीतने के लिए 173 रनों का टारगेट दिया, जिसे मुंबई ने आसानी से हासिल कर लिया। आखिरी ओवर तक किसी भी टीम की जीत तय नहीं लग रही थी। आखिरी ओवर में ही दिल्ली कैपिटल्स के  एक स्टार खिलाड़ी ने बड़ी गलती कर दी। वरना मैच का नतीजा कुछ और भी हो सकता था। 

ऐसा था आखिरी ओवर का रोमांच 

आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस को जीतने के लिए 5 रनों की जरूरत थी। तब कप्तान डेविड वॉर्नर ने एनरिक नॉर्खिया को गेंद थमाई। उनकी पहली गेंद पर कैमरून ग्रीन ने 1 रन बनाया। फिर दूसरी गेंद पर दिल्ली के फील्डर मुकेश कुमार ने टिम डेविड का बहुत ही आसान सा कैच छोड़ दिया। अगर वह कैच पकड़ लेते, तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था। नए आने वाले बल्लेबाज को रन बनाने में मुश्किल हो सकती थी, लेकिन वह कैच लेने से चूक गए। नॉर्खिया ने तीसरी गेंद डॉट फेंकी। 

रन आउट करने से चूके नॉर्खिया 

मुंबई इंडियंस को आखिरी तीन गेंदों में 4 रनों की जरूरत थी। तब चौथी गेंद टिम डेविड ने एक रन ले लिया। पांचवीं गेंद पर ग्रीन ने 1 रन बनाया, लेकिन नॉर्खिया उन्हें रन आउट करने से चूक गए। इस तरह से दिल्ली ने एक बार फिर बल्लेबाज को आउट करने का मौका गंवा दिया। 

आखिरी गेंद पर मुंबई को जीतने के लिए 2 रनों की जरूरत थी। तब टिम डेविड ने बड़ा स्ट्रोक लगाया, लेकिन वॉर्नर ने गेंद को पकड़कर विकेटकीपर अभिषेक पोरेल की तरफ भेजा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और मुंबई के बल्लेबाज दौड़ कर 2 रन पूरे कर चुके थे। 

रोहित शर्मा ने दिखाया दम 

मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने शानदार पारी खेली। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। रोहित शर्मा ने 65 रन बनाए। वहीं, ईशान किशन ने 31 रनों की पारी खेली। इसके अलावा पीयूष चावला ने गेंदबाजी में सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने अपने चार ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। 

 

 

 

 

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link