Home National आखिर कहां छुपा है खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह? ढूंढ ही लेगी पुलिस

आखिर कहां छुपा है खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह? ढूंढ ही लेगी पुलिस

0
आखिर कहां छुपा है खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह? ढूंढ ही लेगी पुलिस

[ad_1]

amritpal singh arrest plan- India TV Hindi

Image Source : FILE PHOTO
आखिर कहां छुपा बैठा है अमृतपाल सिंह

पंजाब: खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे गुट का प्रमुख अमृतपाल सिंह अबतक फरार है। पंजाब पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बड़ा सवाल ये है कि अबतक कहां छुपा है अमृतपाल सिंह, जो लगातार चल रही छापेमारी के बाद भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। इस बीच पंजाब पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है और अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन के तहत नई रणनीति बनाई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब पुलिस अमृतपाल के संबंध में जानकारी दी है और बताया है कि अमृतपाल सिंह अभी भी फरार है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  पुलिस उसे पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

पंजाब पुलिस ने दी है ये खास जानकारी

आईजीपी पंजाब, सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि राज्य में शांति है, स्थिति स्थिर है। कानून और व्यवस्था बिगड़ने जैसी कोई स्थिति नहीं है … ‘वारिस पंजाब दे’ के कुछ तत्वों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की गई है। जिनके खिलाफ छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। आईजीपी ने बताया कि जो बुलेटप्रूफ जैकेट और राइफलें बरामद हुई हैं और वारिस पंजाब दे के मुखिया अमृतपाल सिंह के घर के गेट पर जो एकेएफ लिखा हुआ था, वह ‘आनंदपुर खालसा फौज’ नाम से एक जत्थेबंदी बनाने की कोशिश की गई थी। 

अमृतपाल सिंह के चाचा को असम से पंजाब लाया जा रहा है

सुखचैन सिंह ने कहा कि वारिस पंजाब दे गुट का प्रमुख अमृतपाल सिंह अभी भी फरार है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। पंजाब पुलिस साफ कह रही है कि उसकी गिरफ्तारी अबतक नहीं हुई है और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। उसके चार समर्थकों को हिरासत में लेने के बाद असम के डिब्रूगढ़ भेज दिया गया। वे हैं दलजीत कलसी, बसंत सिंह, गुरमीत सिंह भुखनवाला और भगवंत सिंह। एक और बंदी, हरजीत सिंह – अमृतपाल सिंह का चाचा है जो डिब्रूगढ़ के रास्ते में है। उसे वहां ले जाया जा रहा है। 

पंजाब में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

ये भी पढ़ें:


जेल के बाहर नहीं आएंगे मनीष सिसोदिया, कोर्ट ने बढ़ा दी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत

यूपी: कासगंज में सरकारी टीचर ने लाइव जहर पीकर सुसाइड की, 63 सेकंड के VIDEO में सुनाई आपबीती

 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन



[ad_2]

Source link