Home National आजम-अब्‍दुल्‍ला की जेलें बदलने के बाद तंजीन की बैरक बदलने की तैयारी, कल आ सकती है कोरोना रिपोर्ट 

आजम-अब्‍दुल्‍ला की जेलें बदलने के बाद तंजीन की बैरक बदलने की तैयारी, कल आ सकती है कोरोना रिपोर्ट 

0
आजम-अब्‍दुल्‍ला की जेलें बदलने के बाद तंजीन की बैरक बदलने की तैयारी, कल आ सकती है कोरोना रिपोर्ट 

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Jail life of Azam Khan-Abdullah and Tanzeen Fatma:  समाजवादी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता मोहम्मद आजम खान सहित परिवार की रामपुर जिला प्रशासन द्वारा कराई गई कोरोना जांच की रिपोर्ट बुधवार को आ सकती है। कोरोना जांच रिपोर्ट आने के बाद नए बंदियों के लिए बनाई गई बैरक से तजीम फात्मा को दूसरी बैरक में शिफ्ट किया जा सकता है। सपा नेता मोहम्मद आजम खां और उनके बेटे को पहले ही दूसरी जेल में शिफ्ट किया जा चुका है।

स्वार के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के मामले में दोष सिद्ध होने के बाद तीनों को सात साल की सजा हुई थी। इसके बाद तीनों को रामपुर जिला जेल भेज दिया था। जिसके बाद से मोहम्मद आजम खां और उनके बेटे एक ही बैरक में बंद थे। जबकि, उनकी पत्नी को महिला बैरक में बंद किया था। यहीं पर जेल प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग की टीम को कोरोना जांच करने के आदेश दिए गए थे। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीनों की कोरोना की जांच की थी। लेकिन, जांच रिपोर्ट आने से पहले ही सपा नेता मोहम्मद आजम खां और उनकेबेटे अब्दुल्ला आजम को रामपुर जेल से शिफ्ट कर दिया गया था। वहीं,उनकी पत्नी तजीम फात्मा नए बंदियों के लिए बनाई गई बैरक में ही रह रही हैं। उधर,कोरोना जांच के बाद जेल प्रशासन रिपोर्ट के इंतजार में है।

अखिलेश ने की आपत्ति

उधर, आजम खान, अब्‍दुल्‍ला आजम और तंजीन फात्‍मा को अलग-अलग जेलों में रखे जाने पर समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने आपत्ति की है। योगी सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान के परिवार को जिस प्रकार प्रताड़ित किए जाने का कुचक्र चल रहा है वो बेहद निंदनीय है। एक्‍स पर एक पोस्‍ट में अखिलेश यादव ने लिखा- ‘आजम खान जी के परिवार को जिस प्रकार प्रताड़ित किए जाने का कुचक्र चल रहा है वो बेहद निंदनीय है। परिवार के सदस्यों को अलग-अलग (जेलों में) करना सत्ताधारियों की सियासत का पुराना चलन है और उम्र के तक़ाज़े से किसी भी हाल में जायज नहीं। इंसाफ के लिए उनके संघर्ष में हम सब साथ खड़े रहे हैं और रहेंगे।’ 

रविवार को बदली गई थीं आजम-अब्‍दुल्‍ला की जेलें 

सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को रविवार को तड़के रामपुर जिला कारागार से क्रमश: सीतापुर और हरदोई की जेल भेज दिया गया था। दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में 18 अक्टूबर 2023 को आजम खान, उनकी पत्नी पूर्व सांसद डॉ. तजीन फातिमा और छोटे बेटे अब्दुल आजम खान को कोर्ट ने सात-सात साल की सज़ा सुनाई थी। उन पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगा। इसके बाद तीनों को रामपुर जिला कारागार में रखा गया था। रविवार को आजम और अब्‍दुल्‍ला की जेलें बदल गईं। 

[ad_2]

Source link