Home National आजम खान आज पेशी पर रामपुर ले जाए जाएंगे, फर्जी दस्तावेज का केस

आजम खान आज पेशी पर रामपुर ले जाए जाएंगे, फर्जी दस्तावेज का केस

0
आजम खान आज पेशी पर रामपुर ले जाए जाएंगे, फर्जी दस्तावेज का केस

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

फर्जी दस्तावेज मामले में सीतापुर जेल में सजा काट रहे सपा नेता मोहम्मद आजम खान को बुधवार को रामपुर पेशी पर ले जाया जाएगा। कोर्ट के समन और रामपुर पुलिस की तलबी के बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा में ले जाया जाएगा।  सजा होने के बाद आजम खान को सीतापुर जेल में शिफ्ट किया गया था। उन्हें इससे पूर्व भी एक बार पेशी पर ले जाया जा चुका है। बताया जा रहा है कि दो मामलों में सुनवाई चल रही है। उसी में अदालत में हाजिर होने को कहा गया है।

जेल अधिकारियों ने आजम खान को तलबी के बारे में अवगत करा दिया है। सुबह आठ बजे उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच ले जाने की तैयारी की जा रही है इसके लिए रामपुर पुलिस के साथ सीतापुर की पुलिस भी रहेगी। जेल अधिकारियों के मुताबिक संभवता बुधवार की देर रात तक उन्हें पुन: जेल लाया जाएगा। इस बीच जेल के बार सुरक्षा कड़ी की गई है। सुबह छह बजे से ही सुरक्षाकर्मियों को तैनात रहने के लिए कहा गया है।                                                                                       

[ad_2]

Source link