Home National आजम खान से आज मिलेंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, प्रशासन से मांगी अनुमति

आजम खान से आज मिलेंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, प्रशासन से मांगी अनुमति

0
आजम खान से आज मिलेंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, प्रशासन से मांगी अनुमति

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने सीतापुर जेल में बंद सपा नेता मोहम्मद आजम खान से मुलाकात की अनुमति मांगी है। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से डीएम सीतापुर और जेल प्रशासन को पत्र भेजा गया है। हालांकि जेल प्रशासन ने अभी अनुमति पर कोई निर्णय नहीं लिया है। आजम खान से अनुमति के बाद ही इस पर कोई फैसला होगा।

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जो पत्र डीएम को भेजा गया है उसमें 26 अक्तूबर को दोपहर एक बजे मिलने का समय मांगा गया है। कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के साथ सुशील पासी महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी,अनिल यादव संगठन सचिव, शाहनवाज आलम चेयरमैन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ व सीतापुर जिलाध्यक्ष उर्त्कष अवस्थी शामिल हैं। जेल नियमों के मुताबिक कैदी से एक सप्ताह में सोमवार से शनिवार तक सिर्फ एक मुलाकात हो सकती है। बुधवार को ही आजम खान के बेटे मोहम्मद अदीब आजम और सपा के पूर्व विधायक अनूप गुप्ता व सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव ने जेल में आजम खान से मुलाकात कर चुके हैं। इस कारण इस सप्ताह मुलाकात संभव नहीं है।

 जेल अधीक्षक एसके सिंह का कहना है कि 26 को मुलाकात के लिए जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से फोन आया था। मगर इस सप्ताह मुलाकात नहीं हो सकती है। नियमों के मुताबिक आजम खान से अनुमति मिलने के बाद ही किसी से मुलाकात तय की जाएगी। इसके लिए दूसरी तारीख देनी होगी। उधर जेल अधिकारियों के मुताबिक आजम खान की सेहत ठीक है। उन्हें नियमों के मुताबिक सामान्य कैदियों की सुविधाएं मिल रही हैं।

आजम खान के बेटे मोहम्मद अदीब आजम ने बुधवार को अपने पिता से जेल में मुलाकात की। बेहद सादगी से काउंटर पर लगकर बेटे ने परची लगाई। आजम खान से अनुमति के बाद अदीब आजम के साथ पूर्व विधायक अनूप गुप्ता, सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव मिलने गए। कुछ देर मुलाकात के बाद तीनों निकल आए। बेटे अदीब आजम और पूर्व विधायक अनूप गुप्ता ने कहा कि सामान्य मुलाकात है। वह हालचाल लेने आए थे।

[ad_2]

Source link