[ad_1]
मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 10 March 2023)
आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन लाभदायक रहेगा. लंबे समय का आर्थिक आयोजन पूरा कर सकेंगे. व्यवसायिक योजनाएं बना सकेंगे. परोपकार के उद्देश्य से किए गए काम से आपका मन खुश रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. जनसंपर्क में रहना होगा. बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होगा. आर्थिक लाभ होने की आशा रख सकते हैं. विरोधियों पर जीत मिलेगी.
वृष राशिफल (Vrishabha Rashifal, 10 March 2023)
परिश्रम की अपेक्षा कम परिणाम मिलने पर भी आप निष्ठापूर्वक काम को आगे बढ़ाएंगे. आपके क्षेत्र की विशालता और वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी. उससे लाभ प्राप्त कर सकेंगे. मधुर वाणी से नए संबंध स्थापित होंगे. कला तथा पढ़ने-लिखने में आपकी रुचि रहेगी. विद्याभ्यास के लिए अनुकूल समय है. बाहर का भोजन करना टालें, अन्यथा पाचन तंत्र की दिक्कत हो सकती है.
मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 10 March 2023)
आज आपका मन कुछ ज्यादा ही इमोशनल बना रहेगा. मन किसी बात को लेकर उलझन में रहेगा. आज आपमें निर्णय शक्ति का अभाव रहेगा. माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी. पारिवारिक या जमीन जायदाद के मामले हाथ में न लेना हितकर रहेगा. स्वस्थ नींद का अभाव रहेगा. आज विशेष रूप से पानी वाली जगहों पर जाने से बचें.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : March 10, 2023, 01:15 IST
[ad_2]
Source link