[ad_1]
मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 17 May 2023)
कम समय में अधिक लाभ पाने के विचार में आप फंस सकते हैं. कोर्ट-कचहरी के विषय में न पड़ने की सलाह आपको दी जाती है. स्थायी संपत्ति के काम भी टालना होंगे. मानसिक रूप से आप की एकाग्रता में कमी रहेगी. शारीरिक स्वास्थ्य के मामले में संभलकर रहें. धन सम्बंधित लेन-देन में ध्यान रखें. दुर्घटना हो सकती है, गाड़ी धीमें चलाएं. दोपहर के बाद स्थितियां बदल सकती है. धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है. नए काम की शुरुआत आज ना ही करें.
वृष राशिफल (Vrishabha Rashifal, 17 May 2023)
आज का दिन लाभ का बना हुआ है. व्यापार में आपको लाभ होगा. संतान के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे. दोपहर के बाद मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें. किसी बात को लेकर ज्यादा इमोशनल ना हो. कन्फ्यूजन दूर होगा. कानूनी विषयों में आपको बहुत सावधानी रखने की सलाह दी जाती है. आज कोई नए दोस्त बनने से आपको खुशी मिलेगी. ये रिश्ते आगे आपकी मदद करेंगे.
मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 17 May 2023)
आज का दिन लाभदायी है. नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रह सकते हैं. व्यापार में भी आय बढ़ने की आशा है. पिता और बड़ों के आशीर्वाद से लाभ होगा. दोपहर के बाद मित्रों से लाभ हो सकता है. किसी सामाजिक प्रसंग में उपस्थित रहना पड़ सकता है. आकस्मिक धन लाभ की संभावना है.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 01:15 IST
[ad_2]
Source link