Sunday, September 15, 2024
Google search engine
HomeLife Styleआज प्राण प्रतिष्ठा के दिन कैसे करें रामलला को प्रसन्न? जानें पूजा...

आज प्राण प्रतिष्ठा के दिन कैसे करें रामलला को प्रसन्न? जानें पूजा विधि, मंत्र, आरती, भोग, फल, फूल


हाइलाइट्स

आज सुबह से ही ब्रह्म योग और मृगशिरा नक्षत्र है, सुबह सवा 7 बजे से सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग है.
रामलला की मूर्ति या तस्वीर को एक लकड़ी की चौकी पर स्थापित करें.
जल से भगवान राम का अभिषेक करें. उनको वस्त्र पहनाएं. चंदन से तिलक करें.

अयोध्या के राम मंदिर में आज 22 जनवरी सोमवार को अभिजीत मुहूर्त में प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है. आज का दिन बड़ा ही ऐतिहासिक है. पूरे देश में हर्षोल्लास का माहौल है. आज दोपहर में प्राण प्रतिष्ठा होगी और शाम के समय में श्री राम ज्योति जलाई जाएगी. आज के दिन आप अपने घर पर भी प्रभु राम की विधि विधान से पूजा-अर्चना करके पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं. काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट से जानते हैं कि आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन हम अपने घर पर भगवान राम की पूजा कैसे करें. आइए जानते हैं भगवान राम की पूजा विधि, मुहूर्त, मंत्र, आरती, भोग आदि के बारे में.

कब करें रामलला की पूजा?

आज सुबह से ही ब्रह्म योग और मृगशिरा नक्षत्र है, सुबह सवा 7 बजे से सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग बना है. इस समय से आप रामलला की पूजा कर सकते हैं. दोपहर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम देखकर पुण्य कमाएं.

भगवान राम की पूजा विधि

आज प्रातःकाल में स्नान करने के बाद आप साफ कपड़े पहनें. उसके बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें. उसके बाद रामलला की मूर्ति या तस्वीर को एक लकड़ी की चौकी पर स्थापित करें. उसके बाद पंचामृत से स्नान कराएं. फिर जल से भगवान राम का अभिषेक करें. उनको वस्त्र पहनाएं. चंदन से तिलक करें. फूल, माला से उनका श्रृंगार करें.

इसके बाद रामलला को अक्षत्, फूल, फल, धूप, दीप, नैवेद्य, तुलसी के पत्ते, गंध आदि अर्पित करें. उनको आप सुगंधित लाल, पीले, सफेद पुष्प अर्पित कर सकते हैं. रामलाल को मिठाई जैसे रसगुल्ला, लड्डू, हलवा, इमरती, खीर आदि का भोग लगा सकते हैं. आपने घर पर जो भोजन बनाया है, उसमें से भी भोग लगा सकते हैं.

ये भी पढ़ेंः 22 जनवरी को घर पर कैसे जलाएं राम ज्योति? कितने दीपक और कौन सा तेल जरूरी? जानें मंत्र

पूजा के दौरान राम नाम का जप करें. श्री राम चालीसा का पाठ करें. एकश्लोकी रामायण भी पढ़ सकते हैं. उसके बाद घी के दीपक या फिर सरसों के तेल वाले दीपक या फिर कपूर से उनकी आरती करें. घर पर दीप जलाएं.

आज का शुभ मुहूर्त
शुभ मुहूर्त : 12:11 पीएम से 12:54 पीएम तक

आज के शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग: 07:14 से 04:58, जनवरी 23
अमृत सिद्धि योग: 07:14 से 04:58, जनवरी 23
रवि योग: 04:58, जनवरी 23 से 07:13, जनवरी 23
ब्रह्म योग: सुबह 08:47 एएम तक
इंद्र योग: 08:47 एएम से रात तक

ये भी पढ़ेंः रामलला को करना है प्रसन्न, रोज करें श्री राम चालीसा का पाठ, होंगे ये 7 बड़े फायदे

भगवान राम पूजा मंत्र
1. ऊं रामचंद्राय नमः

2. रां रामाय नमः

3. ऊं नमो भगवते रामचंद्राय

एकश्लोकि रामायण
आदौ रामतपोवनादिगमनं हत्वा मृगं कांचनं
वैदेहीहरणं जटायुमरणं सुग्रीवसम्भाषणम्।
बालीनिग्रहणं समुद्रतरणं लंकापुरीदाहनं
पश्चाद्रावणकुंभर्णहननमेतद्धि रामायणम्।।

ये भी पढ़ेंः घर पर कैसे करें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा? पंडित जी से जानें सरल विधि, मंत्र, पूजा सामग्री

भगवान राम की आरती
श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भव भय दारुणम्।
नवकंज लोचन कंज मुखकर, कंज पद कन्जारुणम्।।

कंदर्प अगणित अमित छवी नव नील नीरज सुन्दरम्।
पट्पीत मानहु तडित रूचि शुचि नौमी जनक सुतावरम्।।

भजु दीन बंधु दिनेश दानव दैत्य वंश निकंदनम्।
रघुनंद आनंद कंद कौशल चंद दशरथ नन्दनम्।।

सिर मुकुट कुण्डल तिलक चारु उदारू अंग विभूषणं।
आजानु भुज शर चाप धर संग्राम जित खर-धूषणं।।

इति वदति तुलसीदास शंकर शेष मुनि मन रंजनम्।
मम ह्रदय कुंज निवास कुरु कामादी खल दल गंजनम्।।

मनु जाहिं राचेऊ मिलिहि सो बरु सहज सुंदर सावरों।
करुना निधान सुजान सिलू सनेहू जानत रावरो।।

एही भांती गौरी असीस सुनी सिय सहित हिय हरषी अली।
तुलसी भवानी पूजि पूनी पूनी मुदित मन मंदिर चली।।

दोहा- जानि गौरी अनुकूल सिय हिय हरषु न जाइ कहि।
मंजुल मंगल मूल वाम अंग फरकन लगे।।

Tags: Ayodhya ram mandir, Dharma Aastha, Lord Ram, Ram Mandir



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments