Home Tech & Gadget आज शाम देश को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू; यहां लाइव देख पाएंगे आप

आज शाम देश को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू; यहां लाइव देख पाएंगे आप

0
आज शाम देश को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू; यहां लाइव देख पाएंगे आप

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

देश के 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज शाम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू राष्ट्र को संबोधित करेंगी। हर साल देश के राष्ट्रपति का संबोधन गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले होता है और उसमें राष्ट्रपति महत्वपूर्ण बिंदुओं  में मौजूदा विकास के प्रयासों की सराहना से लेकर भविष्य की संभावनाओं तक पर बात करते हैं। इस संबोधन का लाइव प्रसारण आप टीवी और मोबाइल स्क्रीन पर देख पाएंगे। 

पिछले साल अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने हर घर तिरंगा अभियान के अलावा कोविड महामारी के खिलाफ भारत की ओर से उठाए गए  कदमों की तारीफ की थी। इसके अलावा उन्होंने लैंगिक समानता पर भी  जोर दिया था। कयास लग रहे हैं कि इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार की कुछ उपलब्धियों का जिक्र भी राष्ट्रपति के संबोधन में हो सकता है।

गणतंत्र दिवस 2024 की परेड के लिए हो जाएं  तैयार, टीवी और मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव

ऐसे लाइव देख सकेंगे राष्ट्रपति का संबोधन

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी किए गए बयान के  मुताबिक,  आज शाम राष्ट्र  के नाम राष्ट्रपति का संबोधन शाम 7 बजे  शुरू होगा। इसका सीधा प्रसारण हिंदी और अंग्रेजी के सभी दूरदर्शन नेटवर्क चैनल्स पर किया जाएगा। इसके अलावा दूरदर्शन और ऑल इंडिया  रेडियो के यूट्यूब चैनल्स पर भी इसे लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।

खास बात यह है कि आकाशवाणी की ओर से क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात 9 बजकर 30 मिनट पर इस संबोधन का  क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण किया जाएगा,  जिससे दूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी रेडियो के जरिए इससे जुड़ सकें। 

Jio Republic Day Offer ने मचाई धूम, एक रीचार्ज पर 13 हजार रुपये से ज्यादा  का  फायदा

गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियां भी पूरी

26 जनवरी की सुबह कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड का  भव्य आयोजन किया  गया है। इसकी तैयारियां पूरी  हो चुकी हैं और राजधानी दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। तोड़फोड़ रोधी जांच और वेरिफिकेशन  के अलावा पुलिस ने गश्त भी तेज कर दी है। इस आयोजन के चलते राजधानी में 24 हेल्पडेस्क बनाए गए हैं और करीब 6000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। 

[ad_2]

Source link