Home National आज से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र, लोकसभा में बोलेंगे पीएम मोदी

आज से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र, लोकसभा में बोलेंगे पीएम मोदी

0
आज से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र, लोकसभा में बोलेंगे पीएम मोदी

[ad_1]

Parliament Session Live: संसद का विशेष सत्र आज से शुरू हो रहा है. सुबह 11 बजे से लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज लोकसभा में भाषण भी होगा. यह विशेष सत्र 22 सितंबर तक चलेगा. वहीं 19 सिंतबर से सत्र के कुछ दिन नई संसद में चलेंगे. सरकार ने फिलहाल विशेष सत्र के लिए एजेंडा भी जारी कर दिया है. साथ ही संसद में 75 साल की यात्रा पर भी चर्चा होगी. बीते रविवार को केंद्र सरकार की तरफ से सर्वदलीय बैठक भी बुलाई गई थी. जिसमें लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने महिला आरक्षण बिल की मांग की, जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सही समय आने पर सही फैसला लिया जाएगा.

बता दें कि यह एक नियमित सत्र यानी मौजूदा लोकभा का 13वां और राज्यसभा का 261वां सत्र है. वहीं कई बड़े राजनीतिक दलों ने अपनी पार्टी के सांसदों को व्हिप जारी कर विशेष सत्र के दौरान उपस्थित रहने को कहा है. वहीं विपक्ष सरकार द्वारा बुलाए गए इस सत्र को लेकर काफी सवाल उठा रहा है. उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार इस विशेष सत्र के दौरान वन नेशन वन इलेक्शन संबंधित बिल ला सकती है. हालांकि सरकार ने जो अभी एजेंडा जारी किया है. उसमें कहीं भी इसका जिक्र नहीं है. सर्वदलीय बैठक में केंद्र सरकार ने विपक्ष से समर्थन देने की अपील की है. इस बैठक में 34 दलों के 51 नेता शामिल हुए थे.

अधिक पढ़ें …

[ad_2]

Source link