[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
वनप्लस का नया फोन लेना चाहते हैं, तो फ्लिपकार्ट की धांसू डील आपके लिए ही है। डील में आप 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले फोन- OnePlus 9 5G को 30 पर्सेंट डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। फोन का MRP 49,999 रुपये है, लेकिन अभी यह 34,990 रुपये में आपका हो सकता है। बैंक ऑफर में फोन की कीमत को 1250 रुपये तक और कम किया जा सकता है। इस डिस्काउंट के लिए आपको HDFC बैंक के कार्ड से पेमेंट करना होगा। फोन खरीदने के लिए अगर आप HDFC बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करेंगे, तो आपको 5 पर्सेंट कैशबैक भी मिलेगा। फोन आकर्षक ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
वनप्लस का यह 5G हैंडसेट 8जीबी+128जीबी और 12जीबी+256जीबी वेरिएंट में आता है। इसमें आपको अड्रीनो 660 जीपीयू के साथ स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट देखने को मिलेगा। फोन में 2400×1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.55 इंच का फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास मौजूद है।
फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा है।
108MP कैमरे वाला नए रियलमी फोन की सेल, 10 हजार रुपये से कम है कीमत
फोन में लगी बैटरी 4500mAh की है। यह बैटरी 65T वॉर्प चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला यह फोन ऐंड्रॉयड 11 पर बेस्ड Oxygen OS पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi 802.11 a/b/g/n/ac/ax, ब्लूटूथ 5.2, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप- C पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। फोन तीन कलर ऑप्शन आर्क्टिक स्काइ, ऐस्ट्रल ब्लैक और विंटर मिस्ट में आता है।
(Photo: Cnet)
[ad_2]
Source link