Home Life Style आज ही बना लो हाई-प्रोटीन दही कबाब, सेहत के साथ स्वाद भी, बस 10 मिनट में रेडी होगी पूरी डिश

आज ही बना लो हाई-प्रोटीन दही कबाब, सेहत के साथ स्वाद भी, बस 10 मिनट में रेडी होगी पूरी डिश

0
आज ही बना लो हाई-प्रोटीन दही कबाब, सेहत के साथ स्वाद भी, बस 10 मिनट में रेडी होगी पूरी डिश

[ad_1]

Last Updated:

हाई-प्रोटीन दही कबाब एक हेल्दी और स्वादिष्ट स्नैक है, जिसमें हंग कर्ड, पनीर, बेसन और सब्जियों का मिश्रण है. यह कबाब प्रोटीन से भरपूर और एनर्जी देने वाला है.

बना लो हाई-प्रोटीन दही कबाब, सेहत के साथ स्वाद भी, बस 10 मिनट में तैयार डिश

हाइलाइट्स

  • हाई-प्रोटीन दही कबाब हेल्दी और स्वादिष्ट स्नैक है.
  • दही, पनीर, बेसन और सब्जियों का मिश्रण.
  • कबाब को तवे या एयर फ्रायर में बना सकते हैं.

अगर आप एक ऐसा स्नैक ढूंढ रहे हैं जो हेल्दी भी हो, हाई-प्रोटीन भी और स्वाद में किसी लाजवाब कबाब से कम न लगे, तो यह हाई-प्रोटीन दही कबाब आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. यह रेसिपी कुछ ऐसी है जैसे गलौटी कबाब और दही कबाब का स्वादिष्ट मिक्सअप हो गया हो. इसमें प्रोटीन से भरपूर सामग्री जैसे हंग कर्ड या अमूल हाई-प्रोटीन दही, पनीर, बेसन और रंग-बिरंगी सब्जियों का ऐसा शानदार कॉम्बिनेशन है, जो न केवल स्वाद में भरपूर है, बल्कि शरीर को एनर्जी भी देता है और पेट को देर तक भरा रखता है. इस रेसिपी में उपयोग होने वाले मसाले जैसे कसूरी मेथी, हल्दी, लाल मिर्च और गरम मसाला इसका स्वाद और भी निखार देते हैं.

इस स्वादिष्ट स्नैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में दही लें. अगर आपके पास अमूल हाई-प्रोटीन दही है तो बढ़िया, वरना आप हंग कर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर, बारीक कटी हुई शिमला मिर्च यानी लाल और पीली दोनों, बारीक कटा प्याज, धनिया और पुदीना डालें.अब इसमें बेसन मिलाएं जिससे इसका टेक्सचर थोड़ा गाढ़ा होगा और कबाब अच्छे से बंधेंगे. दूसरी तरफ, एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें और उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, कसूरी मेथी और सारे सूखे मसाले डालकर भूनें. जब मसालों से खुशबू आने लगे, तब उसमें दही-बेसन और सब्जियों वाला मिश्रण डालें और मध्यम आंच पर पकाएं. इसे लगातार चलाते रहें ताकि यह नीचे न लगे. धीरे-धीरे यह मिश्रण गाढ़ा होता जाएगा और पैन छोड़ने लगेगा. जब यह मिश्रण एक तरह के आटे जैसा हो जाए, तब इसे ठंडा होने दें.



[ad_2]

Source link