[ad_1]
हाइलाइट्स
शुक्र सिंह राशि में पूरे 1 माह तक विराजमान रहेगा.
मकर: शुक्र गोचर के नकारात्मक प्रभाव के कारण आपके सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है.
शुक्र का गोचर सिंह राशि में आज 7 जुलाई शुक्रवार को सुबह 04:28 बजे हुआ है. शुक्र सिंह राशि में पूरे 1 माह तक विराजमान रहेगा. फिर 7 अगस्त को सुबह 10:37 बजे सिंह राशि से निकलकर शुक्र का प्रवेश कन्या राशि में होगा. शुक्र के सिंह राशि में आने से 4 राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि उनको आर्थिक संकट, धन हानि, सुख-सुविधाओं में कमी या शत्रुओं से परेशानी हो सकती है. केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र से जानते हैं शुक्र गोचर का राशियों पर नकारात्मक प्रभाव.
शुक्र गोचर 2023 राशियों पर नकारात्मक प्रभाव
वृश्चिक: सिंह राशि में शुक्र गोचर होने से वृश्चिक राशिवालों को सावधान रहने की जरूरत है. शुक्र देव आपको पूरे 1 माह तक परेशान कर सकते हैं. बिजनेस करने वाले लोगों को धन हानि हो सकती है, इस समय में निवेश न करें तो ही ठीक रहेगा.
यह भी पढ़ें: 7 जुलाई को शुक्र गोचर, धनु, सिंह समेत 4 राशिवालों को हो सकता है बड़ा मुनाफा, प्रेम विवाह का भी योग
नौकरीपेशा लोगों को भी आज से 7 अगस्त तक कार्यस्थल पर तनाव का सामना करना पड़ सकता है. बॉस से बहस हो सकती है, आपके विरोधी मामले को बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं. यह समय आपके करियर के लिए नकारात्मक प्रभाव वाला हो सकता है. इस समय में अपनी सेहत का ध्यान रखें, बीमार पड़ सकते हैं.
मकर: शुक्र गोचर के नकारात्मक प्रभाव के कारण आपकी राशि के जातकों के सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है. आर्थिक तंगी या धन की कमी से जूझना पड़ सकता है. ऐसे में फिजूलखर्ची पर लगाम लगाकर रखें, नहीं तो आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो सकती है.
यह भी पढ़ें: 17 जुलाई को सूर्य का राशि परिवर्तन, 4 राशिवालों की लग सकती है लॉटरी, मिलेगा धन, पद और प्रतिष्ठा
आपकी राशि के जातकों को सफलता प्राप्ति के लिए कठिन से कठिन मेहनत करना होगा. परिणाम से आप असंतुष्ट भी रह सकते हैं. 7 जुलाई से 7 अगस्त के बीच सेहत का ध्यान रखें. पुरानी बीमारी पर नजर रखें, समस्या हो तो तुंरत डॉक्टर से परामर्श लें.
मीन: शुक्र का राशि परिवर्तन मीन राशि के जातको को तनाव देने वाला हो सकता है क्योंकि वर्कप्लेस पर वाद विवाद की स्थिति बन सकती है. आप संयम से काम लें और उसमें शामिल होने बचें. सहकमिर्यों के साथ झगड़ा न करें. इससे आपके काम पर बुरा असर पड़ सकता है.
एक माह में धन हानि की भी आशंका है. हिसाब से रुपए खर्च करें, नहीं तो क्रेडिट कार्ड का बिल बढ़ सकता है. फिजूलखर्च पर 7 अगस्त तक नियंत्रण रखें. तनाव से बचने के लिए योग और प्राणायाम कर सकते हैं.
.
Tags: Astrology, Dharma Aastha
FIRST PUBLISHED : July 07, 2023, 10:34 IST
[ad_2]
Source link