
[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
विधायिका में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रावधानों वाला 128वां संविधान संशोधन विधेयक, 2023 लोकसभा में मंगलवार को पेश किया गया। विधि और न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने ‘नारी शक्ति वंदन विधेयक 2023 ‘ सदन में पेश किया। वहीं, अर्थिक बदहाली से जूझ रहे पाकिस्तान को अब उसके ही पूर्व प्रधानमंत्री ने भीख मांगे वाला देश करार दिया। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आर्थिक संकट के लिए देश के पूर्व सेना जनरलों और न्यायाधीशों को जिम्मेदार ठहराया। लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़िए मंगलवार की टॉप-5 न्यूज
क्या 2029 में ही लागू होगा महिला आरक्षण?
महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पेश हो चुका है। अगर बिल पास होता है तो करीब तीन दशकों के संघर्ष के बाद संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का रास्ता खुलने वाला है। हालांकि बिल में प्रस्तावित कानून के मुताबिक इसके लिए 2029 तक इंतजार करना पड़ेगा। विधेयक के कानून बनने के बाद पहले परिसीमन होगा, इसके बाद ही महिला आरक्षण कोटा लागू किया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर…
ट्रूडो ने 5वीं बार भारत-विरोधी एक्शन को ठहराया सही
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो खालिस्तान समर्थक गतिविधियों के प्रति बेहद नरम नजर आते हैं। खालिस्तानियों को लेकर सहिष्णुता दिखाने के लिए वह कुख्यात हो चुके हैं, जो उनके देश में तेजी से फल-फूल रहे हैं। कई उदाहरण मिल जाएंगे, जो यह साबित करते हैं कि ट्रूडो खालिस्तानी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर प्रतिबद्ध नहीं रहे। पढ़ें पूरी खबर…
कैसे 2024 में PM मोदी की वापसी तय कर सकती हैं महिलाएं
संसद के निचले सदन, राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने से जुड़ा ‘नारीशक्ति वंदन विधेयक’ आज लोकसभा में पेश हुआ। नए संसद भवन में पेश होने वाला यह पहला विधेयक है, जिसे महिला वोटबैंक को साधने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिला केंद्रित कई योजनाएं लेकर आई है। पढ़ें पूरी खबर…
नवाज शरीफ ने PAK को बताया भिखमंगा
अर्थिक बदहाली से जूझ रहे पाकिस्तान को अब उसके ही पूर्व प्रधानमंत्री ने भीख मांगे वाला देश करार दिया। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आर्थिक संकट के लिए देश के पूर्व सेना जनरलों और न्यायाधीशों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि उनका देश दुनिया से पैसा मांग रहा है जबकि भारत चांद पर पहुंच गया है और जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
बाबर लोग नाराज हो जाएगा, क्या बोले असम CM
छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले सनातन और हिंदुत्व को लेकर राजनीति तेज हो गई है। इस बीच छत्तीसगढ़ के सूरजपुर पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सीएम भूपेश बघेल और एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ को एक चुनौती दी है। सरमा ने उन्हें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी को अयोध्या में राम मंदिर ले जाने को कहा है। पढ़ें पूरी खबर…
[ad_2]
Source link